फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पिस्टल और तमंचे से प्रापर्टी डीलर पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Fri, 19 Jun 2020 09:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
property dealer murder in unnao
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के सहजनी मोड़ के निकट शुक्रवार शाम उन्नाव से बाइक से आ रहे प्रापर्टी डीलर को पीछे से दूसरी बाइक से आए दो बदमाशों ने तमंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। युवक को तीन गोली लगीं। पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

 
property dealer murder in unnao
गाेली लगने के बाद तड़पता रहा शुभम - फोटो : amar ujala
उसके साथ मौजूद रहा युवक मौके से भाग निकला। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। प्रापर्टी विवाद में हत्या की आशंका है। पोनीरोड झंडा वाला चौराहा निवासी यतींद्र मणि त्रिपाठी का बेटा शुभम मणि त्रिपाठी (25) प्रापर्टी का काम करने के साथ ही मोबाइल शॉप चलाते थे।

 
property dealer murder in unnao
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को किसी काम से अपने अहमद नगर निवासी साथी मुख्तार अहमद के साथ उन्नाव सिटी गए थे। वहां से शाम करीब चार बजे वापस आ रहे थे तभी सहजनी मोड़ के निकट पीछे से एक बाइक से आए दो हमलावरों ने राह चलते ही ताबड़तोड़ करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक मुख्तार चला रहा था, शुभम पीछे बैठा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
property dealer murder in unnao
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
गोली लगते ही शुभम सड़क पर गिर गया जबकि मुख्तार जान बचाकर भाग निकला। शुभम के सिर के निकट, छाती और कंधे के आस पास गोलियां लगीं। बदमाश मरहला चौराहे की ओर भाग निकले। पुलिस उसे एक निजी कार से पास के नर्सिंग होम ले गई जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। परिजन हैलट पहुंचे जहां कुछ देर बाद शुभम की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
विज्ञापन
property dealer murder in unnao
मौके पर छानबीन करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
मौके पर पड़े मिले कई कारतूस व खोखे
घटनास्थल पर डिवाइडर के निकट पिस्टल के दो कारतूस और 315 बोर तमंचे का कारतूस के अलावा पिस्टल के तीन खोखे व 315 बोर का खोखा पुलिस ने बरामद किया है। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव के साथ फील्ड यूनिट घटनास्थल पहुंची जहां वीडियोग्राफी, फोटोग्राफ  कराने के साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed