{"_id":"5eeba02fa743401dbc47a762","slug":"old-man-s-death-daughter-accused-aunt-and-brother-of-murder-in-farrukhabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: वृद्ध की मौत, बेटी ने बुआ व भाई पर लगाया हत्या का आरोप, अंतिम संस्कार को ले जा रहे शव को रोककर कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वृद्ध की मौत, बेटी ने बुआ व भाई पर लगाया हत्या का आरोप, अंतिम संस्कार को ले जा रहे शव को रोककर कराया पोस्टमार्टम
Thu, 18 Jun 2020 10:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध की मौत, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रूखाबाद जिले के नवाबगंज क्षेत्र में बहन के यहां रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहित बेटी ने बुआ व बुआ के बेटे पर जमीन हड़पने के लिए हत्या का आरोप लगाया हैै। पुलिस ने अंतिम संस्कार को लेजाए जा रहे शव को रास्ते में रोककर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी बाबूराम (75) 25 वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर में अपनी बहन के यहां रहने लगे थे। बाबूराम ने वहीं अपना मकान बनवा लिया था। उनकी दो बेटियां प्रांशी व मीनू हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बाबूराम पत्नी मीरा देवी के साथ रह रहे थे। चार जून को बाबूराम की बहन के बेटे ने उनकी छह बीघा जमीन पर मकान की वसीयत अपने नाम करा ली। इसकी जानकारी उनकी बेटी प्रंशी को हुई तो उसने विरोध किया। वृद्धावस्था के चलते मीरा देवी की तबियत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को बाबूराम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी पर सुबह बेटी प्रांशी पत्नी ब्रजेेश निवासी सिरमौरा बांगर वहां पहुंच गई। तभी बुआ का बेटा ट्रैक्टर-ट्राली से शव अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों के साथ लेकर चल दिया।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
प्रांशी ने पुलिस को पिता की गला दबाकर हत्या करने की सूचना दे दी। पुलिस ने अंतिम संस्कार को शव लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को गांव कनासी के पास रोक लिया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मीरा देवी का कहना है कि पति की बहन व बेटा उन्हें पति से मिलने नहीं देता था। दिन में बाबूराम की हालत ठीक थी। रात को अचानक कैसे मौत हो गई। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।