फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें दिल्ली से कानपुर की यात्रा: महाराजा एक्सप्रेस से आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हर तरफ रही चौकसी

Fri, 25 Jun 2021 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Jun 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
President Kovind Kanpur Visit: Journey of the President by President Train Maharaja Express
राष्ट्रपति की दिल्ली से कानपुर की यात्रा - फोटो : राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तीन दिवसीय कानपुर यात्रा पर हैं। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से प्रेसिडेंट ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस से कानपुर के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति के साथ ट्रेन से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा भी कानपुर आए।


सबसे पहले ट्रेन अलीगढ़ पहुंची। इसके बाद टूंडला और फिर फिरोजाबाद पहुंची। करीब पांच बजे ट्रेन इटावा पहुंची। औरैया होते हुए ट्रेन का पहला स्टॉपेज झींझक स्टेशन था। जहां ट्रेन 35 मिनट रूकी। झींझक में रूकने के बाद राष्ट्रपति रूरा पहुंचे। रूरा से राष्ट्रपति की ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंची। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने उनका स्वागत किया।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुबह से ही सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा रेलवे व जिला प्रशासन के अफसर लेते रहे। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर व डीएम आलोक तिवारी ने स्टेशन निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्श किया। केस्को एमडी अनिल ढींगरा ने राष्ट्रपति के रूट वाले रास्तों पर स्टेशन और सर्किट हाउस के बीच बिजली लाइनों की व्यवस्था देखी। दो दिन से इन रास्तों पर बिजली के ढीले तारों को कसे जाने का काम चल रहा है।
President Kovind Kanpur Visit: Journey of the President by President Train Maharaja Express
राज्यपाल और सीएम योगी ने किया राष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
परख यान से जांची गईं पटरियां
ट्रेन के आने से पहले रेलवे अधिकारियों ने झींझक, रूरा से कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर एक तक परख यान से रेलवे लाइन, ओएचई समेत हर प्वाइंट की निगरानी की। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कोच से पोर्टिको तक जाने के दौरान उनसे मिलने वाले एक दूसरे से दो गज की दूरी पर रहे, इसके लिए संकेतक बना दिए गए।
President Kovind Kanpur Visit: Journey of the President by President Train Maharaja Express
राज्यपाल और सीएम योगी ने किया राष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल स्टेयर से उतरे, कुली ने उठाया सामान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से फुटरेस्ट पर पैर रखे बिना नीचे उतरे। इसके लिए प्लेन में चढ़ने और उतरने में इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल स्टेयर लगाया गया। इससे वह सीधे रेड कारपेट पर उतरे। इसके अलावा 20 कुलियों की ड्यूटी लगाई गई, जिन्होंने राष्ट्रपति और उनके साथ आने वाले लोगों का सामान उठाया। गमले लगाकर स्टेशन को खूबसूरत बनाने की कोशिश की गई। शाम से ही सुगंधित स्प्रे से छिड़काव कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
President Kovind Kanpur Visit: Journey of the President by President Train Maharaja Express
राज्यपाल और सीएम योगी ने किया राष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
पांच साल 10 महीने बाद सेंट्रल पहुंचे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार कानपुर सेंट्रल आए हैं। इससे पहले वह आठ अगस्त 2015 को कानपुर सेंट्रल ट्रेन पकड़ने आए थे। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें बिहार का 26वां राज्यपाल बनाया था, इसके बाद वह आठ अगस्त को ही सेंट्रल स्टेशन से रात करीब साढ़े नौ बजे पटना राजधानी एक्सप्रेस से बिहार की राजधानी के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने 16 जुलाई 2015 को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। इसके पहले केशरीनाथ त्रिपाठी राज्यपाल थे। इसके बाद वह पहली बार कानपुर सेंट्रल आए हैं। इसके पहले दिल्ली से कानपुर के बीच वह ट्रेन का सफर कानपुर सेंट्रल से करते रहे हैं। अगस्त 2015 में पटना राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा करने केदौरान वह एक साथी के साथ स्टेशन आए थे और रवाना हुए थे।  

 
विज्ञापन
President Kovind Kanpur Visit: Journey of the President by President Train Maharaja Express
राज्यपाल और सीएम योगी ने किया राष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने परखीं सुरक्षा व्यस्थाएं
राष्ट्रपति के आने से पहले रूरा स्टेशन पहुंचे आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने पुलिस अफसरों को साफ हिदायत दी थी कि आसपास या दुकानों में कश्मीरी, ईरानी, अफगानी या फिर गैर हिंदी भाषी व्यक्ति मिले तो उसे स्टेशन परिसर से दूर कर दें। यहां आने का कारण आदि जरूर पूछें, गश्त और चौकसी सतर्कता से करें। 

रेलवे ट्रैक पर भी तैनात रहे जवान
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूरा स्टेशन के एक किमी तक के ट्रैक पर पुलिस, पीएसी और आरपीएफ के जवान तैनात रहें। ट्रैक के आसपास किसी को भी आने-जाने पर रोक थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed