हौसला, लगन और परिवार के सहयोग के दम पर एक ग्रामीण परिवेश में जन्मी बेटी ने मिस वर्ल्ड वाइड दिवा अवॉर्ड हासिल कर लिया है। यही नहीं उसकी कर्मा फिल्म भी आ रही है। उसमें कई बॉलीवुड के सितारों ने किरदार निभाया है।
2 of 6
प्रतिष्ठा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली-इटावा हाईवे पर स्थित गांव मुरहास कन्हैया जल्लापुर निवासी ठाकुर जाहर सिंह की बेटी प्रतिष्ठा ठाकुर ने मिस वर्ल्ड वाइड दिवा अवार्ड हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतिष्ठा इस वक्त कक्षा 12 की छात्रा हैं।
3 of 6
प्रतिष्ठा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में 10 जनवरी को हुई प्रतियोगिता में देश भर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतिष्ठा इससे पहले मिस टीन इंडिया, मिस उप्र, मिस लखनऊ, मिस गोरखपुर एवं मिस फर्रुखाबाद रह चुकी हैं। प्रतिष्ठा को एक और सफलता हासिल हुई है।
4 of 6
प्रतिष्ठा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बॉलीवुड में वेब सिरीज से एंट्री की है। वह कर्मा फिल्म में हीरोइन के रूप में दिखेंगी। प्रतिष्ठा ने बताया यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। वो बॉलीवुड में अपने शहर का नाम रोशन करना चाहती हैं।
5 of 6
प्रतिष्ठा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिष्ठा ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों साथ काम किया है। शक्तिमान नाटक की गीता विश्वास का किरदार निभाने वाली वैष्णवी, फिल्म बजरंगी भाई जान के मनोज बख्शी, फिल्म वेलकम के मुश्ताक खान, सीरियल निमकी के राजवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हैं।