फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री योगी का ये रूप इससे पहले नहीं देखा होगा, मासूम बच्चियों को गोद में लेकर खिलाई खीर

Sun, 10 Jan 2021 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Jan 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi in farrukhabad, Chief minister fed kheer to innocent girls
मुख्यमंत्री ने बच्ची को गोद में लेकर खीर खिलाई - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में संकिसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने दो बेटियों का अन्नप्राशन किया। उन्होंने छह माह की जाह्नवी और रिंकल को गोद में लेकर खीर खिलाई। उन्हें कन्या सुमंगला योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। इसके बाद दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।
CM Yogi in farrukhabad, Chief minister fed kheer to innocent girls
मुख्यमंत्री ने बच्ची को गोद में लेकर खीर खिलाई - फोटो : अमर उजाला
संकिसा स्थित हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में रेनू की 6 माह की बेटी जाह्नवी और सरिता की बेटी रिंकल को गोद में लेकर खीर खिलाई।
CM Yogi in farrukhabad, Chief minister fed kheer to innocent girls
मुख्यमंत्री ने बच्ची को गोद में लेकर खीर खिलाई - फोटो : अमर उजाला
दोनों बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ देने के भी निर्देश दिए। इसके बाद दीपक की गर्भवती पत्नी सुमन और रामबाबू की पत्नी पूनम की गोदभराई की। फिर आयुष्मान योजना के स्टाल पर पहुंचकर डॉ. अमित मिश्रा व फार्मासिस्ट आशीष शुक्ला से जानकारी ली। उन्होंने सभी स्टाल देखने के साथ अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi in farrukhabad, Chief minister fed kheer to innocent girls
मुख्यमंत्री ने बच्ची को गोद में लेकर खीर खिलाई - फोटो : अमर उजाला
दौड़ते दिखे आला अधिकारी
पीएचसी से मुख्यमंत्री बौद्ध स्तूप जाने के लिए कार में सवार भी नहीं हो पाए कि आला अधिकारी अपनी कारों की ओर काफी तेज दौड़ते नजर आए। ताकि मुख्यमंत्री से पहले ही स्तूप पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
CM Yogi in farrukhabad, Chief minister fed kheer to innocent girls
फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
वार्ता कर विवाद का हल निकालें
पीएचसी से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे बौद्ध स्तूप पहुंचा। वहां भंते ने पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान भंतेगणों ने स्तूप का विकास कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर उन्होंने डीएम व एसपी से कहा कि स्तूप पर चल रहे विवाद का वार्ता कर हल निकालें। समस्या का निस्तारण होने के साथ विकास कार्यों के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed