फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कार से टक्कर मारी... फिर पीट-पीटकर प्रधान के भतीजे को मार डाला; इस विवाद में हुई हत्या

Mon, 03 Mar 2025 01:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Mar 2025 01:56 PM IST
सार

कानपुर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उसे कार से टक्कर मारी, इसके बाद उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Pradhan nephew was hit by a car and then beaten to death In Kanpur See Photos
Kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शिवराजपुर में शनिवार देर रात नशेबाजी में दोस्त से विवाद की सूचना पर दो अन्य दोस्तों संग पहुंचे प्रधान के भतीजे की स्कूटी में कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। फिर लाठी डंडों से इतनी पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


रविवार सुबह युवक का शव बुद्धपुर गांव के पास नहर पटरी के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शिवराजपुर के काकूपुर हलबल ग्राम प्रधान नन्ही देवी का भतीजा गोविंद पाल (27) गांव में ही जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। 
Pradhan nephew was hit by a car and then beaten to death In Kanpur See Photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में शामिल होने गया था गोविंद पाल
शनिवार शाम को वह बहरमापुर निवासी दीपक पाल व बेहटना निवासी विनय पाल के साथ बिल्हौर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के दौरान रात करीब 12 बजे चौबेपुर के जगतपुर गांव निवासी आदि उर्फ बृजेंद्र उर्फ हिमांशु यादव ने गोविंद को कॉल कर बुला लिया। बताया कि उसका इघरा गांव निवासी फौजी मनोज यादव व नितेश यादव से विवाद हो गया है। 

 
Pradhan nephew was hit by a car and then beaten to death In Kanpur See Photos
थाने के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मनोज ने अपने साथियों संग मिलकर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। इस पर गोविंद अपने दोस्तों संग आदि के पास पहुंचा लेकिन वह नहीं मिला। देर रात करीब 1.30 बजे चारों दोबारा मनोज के गांव पहुंच गए। गालीगलौज की और चले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan nephew was hit by a car and then beaten to death In Kanpur See Photos
हादसे के बाद टूटी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए मनोज ने अपने साथियों रामकृष्ण, नितेश, अनिल, रवि यादव, मुन्नालाल, दीपक, इंदल, रज्जन, प्रमोद, आदी उर्फ बृजेंद्र सिंह व नीतीश समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर अर्टिगा कार से उनका पीछा किया। रुद्रपुर गांव के पास मनोज ने गोविंद की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। 

 
विज्ञापन
Pradhan nephew was hit by a car and then beaten to death In Kanpur See Photos
गोविंद पाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लाठी-डंडों से पीटा
गोविंद व उसके साथियों के स्कूटी से गिरने के बाद हमलावरों ने तीनों को लाठी डंडों से जमकर पीटा। हमले में गोविंद की मौके पर की मौत हो गई। वहीं, उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोस्तों की सूचना पर रविवार सुबह फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे एडीसीपी पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को हैलट में भर्ती कराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed