फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोर्नोग्राफी केस: 20 महीने में करोड़पति हो गई कुंद्रा के राजदार की पत्नी हर्षिता, चौंकाने वाला खुलासा...

Tue, 27 Jul 2021 04:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Jul 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
Pornography Case: Kundra's Rajdar's wife Harshita became a millionaire in 20 months, know how...
पोर्नोग्राफी केस: 20 महीने में करोड़पति हो गई हर्षिता - फोटो : amar ujala
पोर्नोग्राफी में फंसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन एकदम साफ हो गया है। कुंद्रा की कंपनी फ्लिज मूवीज की कमाई का हिस्सा शहर के श्यामनगर निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में सीधे आता था। अरविंद राज कुंद्रा के राजदारों में से एक है। यही वजह है कि महज 20 महीने में हर्षिता का बैंक खाता लखपति से करोड़पति हो गया। अमर उजाला के पास फ्लिज मूवीज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड और अरविंद कुमार श्रीवास्तव की ओर से भेजी गई हर रकम के साक्ष्य हैं। हर्षिता का मायका एमआईजी, ब्लॉक ए बर्रा-8 में है। पंजाब नेशनल बैंक में इनका वर्तमान खाता वर्ष 2002 में इनकी मां के नाम हुआ करता था। 10 जनवरी 2008 को यह हर्षिता और उनकी मां के नाम से ज्वाइंट एकाउंट हो गया। उस वक्त इनके खाते में महज 20 हजार रुपये थे। मई 2019 से फरवरी 2021 के बीच इनके खाते में दो करोड़ रुपये से अधिक रकम पहुंची। 17 मई 2019 को पहली बार फ्लिज मूवीज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के खाते से हर्षिता के खाते में 40 हजार रुपये पहुंचे थे। 15 जून को 60 हजार, 13 अगस्त को 90 हजार रुपये भेजे गए। इस तरह वर्ष 2019 में आठ महीने में कुल नौ ट्रांजैक्शन के जरिये 8.14 लाख रुपये खाते में जमा हुए। वर्ष 2019 का आखिरी भुगतान 31 दिसंबर को दो लाख रुपये का किया गया था।
Pornography Case: Kundra's Rajdar's wife Harshita became a millionaire in 20 months, know how...
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
40 दिन में पत्नी के खाते में भेजे 67 लाख रुपये
22 अक्तूबर 2020 से अरविंद ने खुद ही पत्नी के खाते में रकम भेजनी शुरू की। पहली बार ट्रायल के तौर पर पांच हजार रुपये भेजे। इसके चार दिन बाद 26 अक्तूबर को पांच लाख और फिर 29 अक्तूबर को पांच लाख रुपये भेजे। इसके बाद तीन, चार और 12 नवंबर को पांच-पांच लाख रुपये भेजे। वर्ष 2020 में ही 17 नवंबर को 20 लाख, 20 नवंबर को 10 लाख, 24 नवंबर को पांच लाख, 26 नवंबर को 10 लाख, 30 नवंबर को सात लाख रुपये भेजे। इस तरह से नवंबर 2020 में महज एक माह में अरविंद ने हर्षिता के खाते में 67 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

 
Pornography Case: Kundra's Rajdar's wife Harshita became a millionaire in 20 months, know how...
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सैलरी के नाम पर हर्षिता के खाते में आए 21.60 लाख
वर्ष 2020 में सिर्फ दो महीने ही फ्लिज की ओर रकम भेजी गई। इसके बाद रकम भेजने का तरीका बदला गया। मार्च, मई और जून में चार-चार लाख रुपये और जुलाई व अगस्त में 4.80 लाख रुपये दो बार सैलरी के रूप में पहुंचे। इस तरह से 21.60 लाख रुपये सैलरी के जरिये हासिल होना बताया गया है, जबकि हर्षिता के परिवार का कहना है कि वो जॉब नहीं करतीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pornography Case: Kundra's Rajdar's wife Harshita became a millionaire in 20 months, know how...
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी दो महीने में भेजे 95 लाख
अरविंद ने वर्ष 2021 में जनवरी और फरवरी में आठ बार में कुल 95 लाख रुपये पत्नी के खाते में जमा कराए। इनमें से एक जनवरी को सात लाख, दो जनवरी को 15 लाख, पांच जनवरी को 10 लाख, एक फरवरी को सात लाख, आठ फरवरी 13 लाख, नौ फरवरी को 15 लाख, 10 फरवरी को 13 लाख, 11 फरवरी को 15 लाख रुपये जमा हुए। अचानक से खाते में पैसा ओवरफ्लो हुआ तो क्राइम ब्रांच के अनुरोध पर बैंक ने खाते में ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी। वर्तमान में इस खाते में दो करोड़ 36 लाख एक हजार 620 रुपये जमा हैं।

 
विज्ञापन
Pornography Case: Kundra's Rajdar's wife Harshita became a millionaire in 20 months, know how...
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : instagram/theshilpashetty
हर्षिता के पिता और भाई सरकारी नौकरी में
हर्षिता के पिताजी एचसी निगम डीएमएसआरडी में मैटीरियल इंस्पेक्टर थे। वर्ष 2012 में इनका निधन हो गया था। परिवार में मां ही घर पर रहती हैं। हर्षिता का एक भाई अलौकिक एलआईसी मुंबई में अधिकारी है। मां ने बताया कि हर्षिता की शादी वर्ष 2000 में हुई थी। वह एमएससी तक पढ़ी है। वो कहीं जॉब नहीं करती। तीन साल पहले वो सिंगापुर से कानपुर कुछ दिन के लिए आई थी। उन्होंने बताया कि वह 30-40 वर्षों से बर्रा-8 में ही रह रही हैं। उनका दामाद बहुत ही काबिल इंसान है। वो कुछ गलत नहीं कर सकता, जो कुछ भी हो रहा है, उन्हें कुछ नहीं पता। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed