फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के गांव में सियासी तूफान, देश के राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

Sun, 08 Dec 2019 03:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Dec 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
Political storm in Unnao misdeed victim's village
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के गांव में सियासी तूफान, देर रात गांव पहुंचा शव - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में आग से जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता के दिल्ली में इलाज के दौरान मौत के बाद गांव में सियासी तूफान रहा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम गांव पहुंचकर प्रदेश सरकार पर हमलावर हुए।
Political storm in Unnao misdeed victim's village
सुरक्षा घेरे में दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचे भाजपा के मंत्री - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में अब महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के पीड़िता के घर जाते समय काले झंडे दिखाकर रोकने के प्रयास पर कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकित परिहार को हिरासत में लिया है।
Political storm in Unnao misdeed victim's village
कांग्रेसियों और सपा नेताओं ने दिखाए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला
बाद में दोनों मंत्रियों ने पीड़िता के घर पहुंचकर 25 लाख रुपये मदद का आश्वासन दिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार दोपहर 12:40 बजे गांव पहुंची। उन्होंने मृतका के पिता और भाभी से आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Political storm in Unnao misdeed victim's village
पुलिस ने पटकी लाठियां - फोटो : अमर उजाला
बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योगी जी ने उत्तम प्रदेश बनाया है। इसमें महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। महिलाएं घर से निकलने से डरतीं हैं और अपराधी बेखौफ हैं। वह यहां 42 मिनट रुकीं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, प्रमोद तिवारी, जिले की पूर्व सांसद अन्नू टंडन मौजूद रहीं।

 
विज्ञापन
Political storm in Unnao misdeed victim's village
कुछ इस अंदाज में पुलिस ने विरोधियों को हटाया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और प्राविधिक शिक्षा व जिले की प्रभारी मंत्री कमलरानी वरुण गांव पहुंचीं। उनके साथ सांसद हरि साक्षी महाराज भी थे। कांग्रेसियों के विरोध-प्रदर्शन के बीच यह सभी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed