फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो वायरलः दरोगा ने मानवता को भुलाकर बच्चे को बेरहमी से पीटा, एसएसपी ने लिया एक्शन

Sat, 18 Nov 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
police inspector beaten a small kid very badly
थाने में बच्चे की पिटाई करता दरोगा - फोटो : अमर उजाला
बच्चे को थाने में बिठाकर बेरहमी से पीटने वाले दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इटावा एसएसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है और अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

जानें क्या है पूरा मामला....

इटावा सैफई थाने के एक दरोगा की लाठी मासूम पर कहर बनकर टूटी। मोबाइल चोरी के इल्जाम में दरोगा ने मासूम को बेरहमी से पीटा और बाद में उसे 10 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया था। इस पूरे मामले का वीडियो कोतवाली में बैठे किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल साइट्स पर वायरल करना शुरू किया। तो आलाअधिकारी हरकत में आए और मामला संज्ञान में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने दरोगा को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया।    

 

police inspector beaten a small kid very badly
थाने में बच्चे को बच्चे को पीटता दरोगा - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले सैफई थाने के दरोगा योगेंद्र शर्मा पीजीआई टेम्पो स्टैंड से एक 14 साल के नाबालिग बच्चे को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़कर थाने लाए थे। थाने में उसकी बेहरमी से मारपीट की दरोगा की लाठी उस नाबालिग पर कहर बनकर टूटी। मासूम चिल्लाता रहा लेकिन दरोगा का ह्रदय नहीं पसीजा गालियां देकर उसकी मारपीट करता रहा। यही नहीं पुलिस को उस नाबालिग से कुछ बरामद भी नहीं हुआ तो उसके भाई से भी मारपीट की और मां बाप को गाली दी व छोड़ने के एवज में दस हजार रुपये लिए तब जाकर उस मासूम को छोड़ा। ऐसा बच्चे की मां का आरोप है।
police inspector beaten a small kid very badly
निर्दोष बच्चे को पुलिस थाने में पीटा गया - फोटो : अमर उजाला
थाना करहल जिला मैनपुरी के ग्राम नगरीय निवासी 14 वर्षीय रोहित (काल्पनिक नाम) का कहना है कि सैफई अस्पताल में वह दवा लेने आया था उसके पेट मे दर्द है व बाहों में भी दर्द रहता है। वह जैसे ही टेम्पो से उतरा दरोगा ने उसे पकड़ लिया और सीधे थाने लाये और दरोगा ने आते ही लाठी और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी और दरोगा ने कहा कि जो मोबाइल तूने सैफई पीजीआई से चुराए हैं वह वापस कर दे। बच्चे ने बताया कि मैंने कोई मोबाइल नहीं चुराया है। थाने के अंदर दरोगा ने मेरे घुटनों में लाठी, पीठ में घूंसे और कान में थप्पड़, मारे और बहुत तेजी से मेरे कान भी खींचे। बाद में जब भाई थाने गया तो उसकी भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
police inspector beaten a small kid very badly
बच्चे की मां - फोटो : अमर उजाला
करहल के नगरिया 1 छोटे से कमरे में छप्पर डालकर 2 बच्चे पति और बेटी के साथ में रहने वाली पीड़ित की मां मीरा देवी ने रोते हुए बताया कि हम लोग भूमिहीन हैं। मजदूरी पर गयी थी अगर दवा लेने बच्चे के साथ जाती तो एक दिन की मजदूरी का नुकसान हो जाता इसलिए अपने बच्चे को अकेला भेज दिया। मुझे क्या पता कि मेरे बच्चे पर पुलिसिया कहर टूटेगा। आज मेरा बच्चा डरा सहमा है उसकी हालत खराब है कानों में दर्द है कनपटी पर दरोगा के नाखूनों के निशान है। आरोप लगाया कि पति ने कर्ज पर दस हजार लेकर पुलिसवालों को दिए जिसके बाद बच्चे को छोड़ा गया है। जब नाबालिग के मामले में दरोगा योगेंद्र सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्चे से कोई मोबाइल बरामद नही हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed