{"_id":"5b2687274f1c1b315d8b5925","slug":"police-has-done-all-preparations-to-arrest-dacoit-babuli-kol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डाकू बबुली के खास ठिकानों तक पहुंची खाकी, इस वजह से लिया जा रहा है महिला पुलिस का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू बबुली के खास ठिकानों तक पहुंची खाकी, इस वजह से लिया जा रहा है महिला पुलिस का सहारा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटः डाकू बबुली गैंग के तीन खास सदस्यों को पकड़ने के बाद मिले सुराग के आधार पर एमपी पुलिस डाकू बबुली के खास ठिकानों तक पहुंच गई हैं। इस बार निशाना चूक न जाए इस लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। जिसमें महिला पुलिस कर्मियों की मदद ली जा रही है।
डेमाे पिक
साढे पांच लाख का इनामी डाकू बबुली कोल यूपी क्षेत्र को छोड़कर अब एमपी सीमा में वारदात कर रहा है। हाल में ही पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को चित्रकूट जिले के डोडामाफी गांव के राजेश कोल, सतना जिले के वीरपुर गांव के छोटू कोलगवा थाने के विनय सेन को पकड़ने में कामयाबी पायी थी। पकडे़ गये सदस्य में एक व्यापारी का अपहरण कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। जिनको अपहरण करने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया था।
डेमाे पिक
गैंग के तीनों सदस्यों से मप्र पुलिस ने डाकू बबुली कोल के रूकने के ठिकाने उसके साथ किसके संबंध है इसकी जानकारी एकत्र किया है। उसी के आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगडकर की माने ने सतना मप्र पुलिस ने जंगल में डेरा जमा दिया है। ताकि बरसात के पहले डाकू बबुली को पकड़ा जा सके। इस बार महिला पुलिस की मदद ली जा रही ताकि डाकू बबुली किसी के घर में मौजूद हो तो आसानी से घर के अंदर घुसकर उसको पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
बरौंधा थाना के जंगल में लोकेशन भी पुलिस को मोबाइल के आधार पर मिल रही है। उस क्षेत्र में भी फोर्स लगा दी गई है। इस मामले में चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि डकैतों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। कई सुराग मिले हैं जिसके आधार पर खोजबीन जारी है। उधर सतना के एसपी राजेश हिंगडकर ने बताया कि पुलिस कांबिग जारी है। डाकू बबुली समेत अन्य गैंग के खिलाफ कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।