फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती कार में लगी आग, कुछ ही पल में जलकर हो गई खाक

Sun, 17 Jun 2018 08:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Jun 2018 08:38 PM IST
fire broke out in a running car
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उरई में आटा थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव के पास एक चलती कार में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेज होते ही कार सवार लोगों ने सड़क किनारे कार खड़ी कर भाग खड़े हुए, जिससे वह बाल बाल बच गए। कार धू धूकर पूरी तरह जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

 
 
fire broke out in a running car
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
रामनगर नगर, उरई स्थित ईदगाह के पीछे रहने वाले ज्ञान सिंह पुत्र रामेश्वर अपने साथी अंशु पुत्र जागेश्वर व अद्दू पुत्र बबलू के साथ अपनी निजी कार से कदौरा के मरगायां गांव जा रहे थे। वह लोग जैसे ही आटा के पिपरायां गांव के पास पहुंचे तभी अचानक चलती कार में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। उन्हें पता चलता इससे पहले आग भीषण हो गई।


 
fire broke out in a running car
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग की लपटें उठती देखकर कार चला रहे ज्ञान सिंह ने तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और अपने साथियों के साथ कार से उतरकर भाग खड़े हुए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्र्रिगेड को दी। इस बीच कार धू धूकर पूरी तरह जल गई।


 
विज्ञापन
fire broke out in a running car
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी पाकर कुछ देर बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे में दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। तब तक आग पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि समय से कार से उतरकर तीनों बाल-बाल बच गए।  
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed