{"_id":"58a9d6c24f1c1b0d4cd84c26","slug":"pm-modi-rally-at-ftehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले, रमजान पर बिजली मिलती है तो दिवाली पर भी मिलनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी बोले, रमजान पर बिजली मिलती है तो दिवाली पर भी मिलनी चाहिए
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:40 PM IST
सार
दोहराया, सपा सरकार का काम नहीं, कारनामे बोलते हैं
पीएम ने कहा, यूपी में विकास का हो गया वनवास
बोले, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही दर्ज होती हैं एफआईआर
विज्ञापन
रैली में जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को यहां फिर सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में भेदभाव सबसे बड़ा संकट बन गया है। गांव में यदि कब्रिस्तान बन रहे तो श्मशान भी होना चाहिए। रमजान पर बिजली बनती है तो दिवाली पर भी मिलनी चाहिए। होली पर बिजली मिलती है तो ईद पर भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सबके विकास के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन
फतेहपुर की जनसभा यादगार रही। अभूतपूर्व जनसैलाब, ख़ासकर युवा मित्र भारी संख्या में जुड़े। https://t.co/BwyahnNym8 pic.twitter.com/EJPKrV6tbx
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2017विज्ञापन
Trending Videos
बोले मोदी- पहले दिन रथ पर निकले तो राहुल डर रहे थे
पीएम मोदी की फतेहपुर रैली के लिए उमड़ा जनसैलाब
फतेहपुर एवं बांदा के प्रत्याशियों के समर्थन में रविवार को फतेहपुर मंडी समिति राधानगर के बगल स्थिति मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गठबंधन के बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी पहले दिन रथ पर निकले तो राहुल डर रहे थे कि कहीं करंट न लग जाए। तार झूल रहे थे फिर भी अखिलेश को डर नहीं था क्योंकि उन्हें पता था कि ये बिजली के तार तो हैं लेकिन करंट नहीं है।
विज्ञापन
14 साल से यूपी में विकास का वनवास
फतेहपुर रैली के दौरान जमा हुई भीड़
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 14 साल से विकास का वनवास हो गया है, वह खत्म होना चाहिए। उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर पहली ही कैबिनेट की मीटिंग में किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। उन्होंने गन्ना किसानों को सरकार बनते ही भुगतान और पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ करने का भरोसा भी दिलाया। ये भी कहा कि आने वाले तीन साल में पांच करोड़ परिवारों में गैस चूल्हा पहुंचाएंगे। उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर कहा कि उनकी लड़ाई बड़े लोगों से हैं, बेईमानों से निपटना है। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर कहा कि थाने तो सपा कार्यालय बन गए हैं।
गायत्री जैसा पवित्र है गठबंधन
डेमो
मोदी ने मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कराने पर बोला कि प्रदेश सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ीं और अखिलेश कहते हैं कि काम बोलता है। असल में सपा सरकार का कारनामा बोलता है। क्या आपने अपनी इज्जत लुटाने के लिए सपा की सरकार बनवाई थी। गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर के लिए पीड़ित मां-बेटी को सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सपा-कांग्रेस गठबंधन भी गायत्री की तरह पवित्र है क्या? उन्होंने कहा कि अखिलेश के लिए गायत्री इतना महत्व रखते हैं कि उन्होंने गायत्री के क्षेत्र से अपना प्रचार शुरू किया था।