सबसे पहले आपको बता दें कि ये फोटो न आंधी की है न तूफान की, अब आप सोच रहे होंगे कि तो फिर ये है क्या? हां आपका सोचना भी लाजमी है आखिर ये है क्या? ये फोटो यूपी के कानपुर में चुन्नीगंज इलाके से आई है।
2 of 6
पाइप लाइन फटने से निकले फव्वारे
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर का चुन्नीगंज का यह इलाका यातायात से खचाखच भरा रहता है। हर दिन की तरह आज भी लोग अपने अपने काम से निकल रहे थे। तेज धूप से बेहाल लोग जल्दी अपने गनतव्य स्थल तक पहुचने को आतुर थे। अचानक सड़क के बीचोबीच से 15 से 20 फीट ऊंचा फव्वारा निकलने लगा।
3 of 6
पाइप लाइन फटने से निकले फव्वारे
- फोटो : अमर उजाला
लोग यह देखकर अचरज में पड़ गए। कुछ तो इस घटना से इतने ज्यादा भयभीत हो गए कि उन्हे समझ नहीं आ रहा था कि करें तो क्या करें। इस समय घटना स्थल पर "क्या करें कि न करें कि कैसी मुश्किल हाय" कि स्थिति बन गई।
4 of 6
पाइप लाइन फटने से निकले फव्वारे
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर की कनपुरिया भाषा सुनकर कर जो राहगीर इस घटना स्थल पर मौजूद थे वह तो एक पल के लिए हसने पर मजबूर हो गए।
5 of 6
पाइप लाइन फटने से निकले फव्वारे
- फोटो : अमर उजाला
आवाज आई अरे दइया रे यू का हुई गा...सड़क फाटि गए....अब का होई। लोगों ने सड़क के अंदर से निकलते पानी को देखकर कहा कि आज तो चुन्नीगंज में सुनामी सी आई है।