{"_id":"5b02ce904f1c1b195e8b5f3c","slug":"appointment-of-doctors-in-sncu-against-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोस्ट 3 और डॉक्टर 4, कुछ ऐसी हकीकत है 'इस अस्पताल में हुए खेल की'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट 3 और डॉक्टर 4, कुछ ऐसी हकीकत है 'इस अस्पताल में हुए खेल की'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 21 May 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिला महिला अस्पताल में संचालित एसएनसीयू (सिक न्यू बार्न केयर यूनिट) में स्वीकृत पदों के सापेक्ष एक अतिरिक्त डॉक्टर की तैनाती का खुलासा हुआ है। अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों के खेल से नियुक्ति पाने वाले अतिरिक्त डॉक्टर को लगातार वेतन भी दिया जा रहा है।
डेमाे पिक
जिला महिला अस्पताल की सिक न्यू बार्न यूनिट के संचालन के लिए डॉक्टर के तीन पद स्वीकृत हैं। इनमें सबसे पहले डा. बीके गुप्ता की तैनाती हुई थी। दो पद रिक्त होने पर स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम को पत्र लिखे। हालांकि पत्र में तीन डाक्टर नियुक्त करने की मांग की गई। इस पर शासन ने संविदा पर चयनित तीन डाक्टरों को एसएनसीयू में तैनात कर दिया। इससे एसएनसीयू में चार माह से तीन स्वीकृत पदों के स्थान पर चार डाक्टर काम कर रहे हैं और सभी का वेतन भी निकल रहा है।
डेमाे पिक
उधर हाल ही में एडी अतुल मिश्रा के निरीक्षण में जब डॉक्टरों के संबध में जानकारी की गई तब जाकर स्वीकृत पदों के सापेक्ष अतिरिक्त डाक्टर तैनात होने का मामला खुला। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने एक डाक्टर को दूसरे जिले स्थानांतरित करने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि कार्रवाई में भी खेल किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि नियुक्ति में जिन डॉक्टरों ने सबसे आखिरी में ज्वाइन किया था उन्हें हटाने के स्थान पर पहले तैनाती पाने वाले डाक्टर को हटाने का खेल किया जा रहा है। उधर इस खेल पर अब तक स्वास्थ्य अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
अतिरिक्त डॉक्टर को किया जाएगा स्थानांतरित
एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. एके रावत ने बताया कि नियुक्ति पूर्व सीएमओ के समय में हुई थी। मांग के सापेक्ष शासन ने डाक्टर जिले में भेजे थे। स्वीकृत पदों के सापेक्ष अतिरिक्त डॉक्टर तैनात होने की जानकारी मिली है। एक अतिरिक्त डॉक्टर को स्थानांतरित किया जाएगा।
एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. एके रावत ने बताया कि नियुक्ति पूर्व सीएमओ के समय में हुई थी। मांग के सापेक्ष शासन ने डाक्टर जिले में भेजे थे। स्वीकृत पदों के सापेक्ष अतिरिक्त डॉक्टर तैनात होने की जानकारी मिली है। एक अतिरिक्त डॉक्टर को स्थानांतरित किया जाएगा।