फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईजी बोले जिसने बच्चों को बनाया था बंधक उसकी बेटी गौरी को अमेरिका व लंदन के लोग लेना चाहते गोद

Mon, 17 Feb 2020 08:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
People of America and London want to adopt Gauri
गौरी को दुलार करते आईजी व उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में पत्नी के साथ आए आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि उनके परिचित लोग जो अमेरिका व लंदन में रह रहे हैं ने गौरी को गोद लेने की इच्छा जताई है। इससे पहले उन्होंने मासूम को गोद लेकर दुलारा और उसे नए कपड़े व खिलौने दिए। रजनी को गौरी की एक लाख की एफडी का प्रपत्र दिया। उनकी पत्नी ने रजनी को गौरी के लालन पालन के लिए नगद धनराशि का लिफाफा दिया।


 
People of America and London want to adopt Gauri
आईजी मोहित अग्रवाल एवं पत्नी प्रेरणा की गोद में गौरी - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने गौरी को गोद देने के संबंध में प्रभारी एसपी व डीएम के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी से वार्ता की। रविवार को आईजी जोन मोहित अग्रवाल व पत्नी प्रेरणा के साथ लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आए। उन्होंने सबसे पहले गौरी को बुलवाया। सिपाही रजनी गौरी को लेकर आई तो आईजी की पत्नी प्रेरणा ने उसे गोद में ले लिया। गौरी उनकी गोद में पंखा को मंखा कहकर हंस रही थी।

 
People of America and London want to adopt Gauri
आईजी व उनकी पत्नी के साथ गौरी - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने गौरी को नए कपड़े, खिलौने दिए। गौरी की बालसुलभ हरकतें देख आईजी ने कहा कि गौरी इज हैपीनेस चाइल्ड। ऐसे बच्चे हमेशा खुश रहते हैं। आईजी ने गौरी के नाम कराई एक लाख रुपये की एफडी के प्रपत्र रजनी को दिए। पत्नी प्रेरणा ने बच्ची को पाल रही सिपाही रजनी को उसे पालने के लिए लिफाफे में रुपये दिए। उन्होंने कहा कि गौरी की एफडी उसे गोद लेने वाले व्यक्ति को दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
People of America and London want to adopt Gauri
आईजी व उनकी पत्नी के साथ गौरी - फोटो : अमर उजाला
जब गौरी 18 वर्ष की होगी तब एफडी की धनराशि उसके खाते में आ जाएगी। आईजी का कहना था कि गौरी कहीं भी रहे उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी वह ही उठाएंगे। बताया कि रजनी को पारिवारिक समस्या है। जब तक गौरी को कोई गोद नही ले लेता तब तक रजनी ही उसे पालेगी। गौरी को गोद लेने के लिए अमेरिका व लंदन के उनके परिचितों ने इच्छा जताई है। आईजी ने गोद देने के संबंध में डीएम मानवेंद्र सिंह व प्रभारी एसपी त्रिभुवन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद से वार्ता की।  

 
विज्ञापन
People of America and London want to adopt Gauri
आईजी ने गौरी को लिया है गोद - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को बंधक बनाने व रूबी की हत्या के मुकदमों की प्रगति जांची
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव करथिया निवासी बदमाश सुभाष के 25 बच्चों को बंधक बनाने व पुलिस समेत आम लोगों पर हमला करने के मुकदमे की जांच कर रहे शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय से विवेचना के बारे में पूछताछ की। वहीं रूबी की हत्या के मुकदमे की जांच कर रहे कोतवाल मोहम्मदाबाद राकेश कुुमार से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी की। जिले के कई गंभीर मुकदमों को लेकर विवेचकों से बातचीत कर एएसपी को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सिटी मन्नी लाल, सीओ कायमगंज अवनीश कुमार मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed