हाईकोर्ट के सख्त रुख पर एलनगंज स्थित टेफ्को कॉलोनी को खाली कराने के लिए बनाई गई रणनीति के मुताबिक रविवार सुबह छह बजे से ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ पहुंचने लगे।
2 of 15
कॉलोनी छोड़ने पर रोते बिलखते
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10:15 बजे डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ कॉलोनी परिसर का मुआयना किया। इसके बाद घरों को खाली करने की कार्रवाई शुरू की गई। इस पर कुछ परिवार के लोगों और महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन अफसरों ने किसी की नहीं सुनी।
3 of 15
कॉलोनी छोड़ने पर रोते बिलखते
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कई लोगों ने गृहस्थी ले जाने के लिए वाहन मुहैया न होने की बात कही तो अफसरों ने 30 लोडर मंगा दिए। इसके बाद लोग कॉलोनी गृहस्थी हटाने लगे। इधर जो घर खाली होते जा रहे थे, उसमें अफसर ताले लगवाते जा रहे थे।
4 of 15
कॉलोनी छोड़ने पर रोते बिलखते
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कॉलोनी परिसर के बाहर और भीतर बनी अवैध दुकानों को भी गिरवाया गया। देर शाम तक डीएम और एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे।
5 of 15
कॉलोनी छोड़ने पर रोते बिलखते
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि शत-प्रतिशत मकान और कब्जे खाली करा दिए गए हैं। फिर भी एतिहात के तौर पर पुलिस और पीएसी को कालोनी में तैनात किया गया है।