फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति बोला- मोबाइल दिखाओ, मना करने पर पत्नी का किया वो हाल कि देखकर 'रूह कांप जाए'

Mon, 28 May 2018 07:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 May 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
Husband killed wife in Kanpur dehat
चप्पलें, टूटी पड़ीं चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा कस्बे में एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने अपना मोबाइल फोन नहीं दिखाया। ईंट से सिर पर वार करने के बाद पति ने पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप मढ़कर पुलिस को सूचना दी। जानें क्या है पूरा मामला...
Husband killed wife in Kanpur dehat
टूटी पड़ीं चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली इंसपेक्टर बिल्हौर ज्ञान सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार की सुबह करीब 10 बजे उत्तरीपुरा कस्बे के नदीहा रोड के पास बल्लू नाम के युवक द्वारा महिला की हत्या की सूचना मिली। वह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। बताया कि मूलरूप से शिवराजपुर कस्बे के गंगा रोड निवासी शमशाद पुत्र अब्दुल ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था।
Husband killed wife in Kanpur dehat
जांच करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
करीब सात माह पूर्व पहली पत्नी की बहन शबा बानो (32) से निकाह कर उत्तरीपुरा के नदीहा रोड स्थित एक मकान में रहता है। शमशाद की पंचर और साइकिल मरम्मत की दुकान है। आसपास के लोगों के मुताबिक शमशाद अपनी दूसरी पत्नी पर शक करता था। कई दिनों से आस-पड़ोस के कई युवकों को लेकर घर में पति-पत्नी में विवाद की चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed wife in Kanpur dehat
टूटी पड़ीं चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह चारित्रिक बातों को लेकर शमशाद और शबा कहासुनी होने लगी। शमशाद ने पत्नी से मोबाइल दिखाने की बात कही। लेकिन शबा ने मोबाइल नहीं दिखाया। पड़ोसियों के मुताबिक, गुस्साए शमशाद ने आंगन पड़ी ईंट से शबा के सिर पर कई वारकर लहूलुहान कर दिया। पड़ोसियों ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी भला बुरा कहने लगा।


इसी बीच शमशाद ने यूपी 100 नंबर पर पत्नी की हत्या पड़ोसी बल्लू द्वारा किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की पूछताछ से बचने को शमशाद पत्नी को लेकर कानपुर रवाना हो गया। पुलिस घर पहुंची तो खून ही खून पड़ा था। शबा की चप्पले भी रसोई के पास पड़ी थीं। पुलिस ने मोबाइल से शमशाद की लोकेशन लेकर उसे मृत पत्नी सहित हैलट में गिरफ्तार कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed