{"_id":"5dd178998ebc3e549d0403cc","slug":"painters-at-the-international-art-camp-engraved-the-forms-of-feminine-power-on-canvas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल आर्ट कैंप: चित्रकारों ने कैनवास पर नारी शक्ति के स्वरूपों को उकेरा, देखें मनमोहक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल आर्ट कैंप: चित्रकारों ने कैनवास पर नारी शक्ति के स्वरूपों को उकेरा, देखें मनमोहक तस्वीरें
Sun, 17 Nov 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
कैनवास पर नारी शक्ति के स्वरूपों को उकेरा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से चल रहे इंटरनेशनल आर्ट कैंप में रविवार को चित्रकारों ने कैनवास में नारी शक्ति के स्वरूपों को उकेरा।
कैनवास पर नारी शक्ति के स्वरूपों को उकेरा
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने नारी की आजादी को दर्शाया तो किसी ने अपने चित्रोें से नारी को अपराजिता बताया। शहर के भी कई चित्रकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल आर्ट कैंप के चौथे दिन भी कलाकार अपनी धुन में रमे नजर आए।
कैनवास पर नारी शक्ति के स्वरूपों को उकेरा
- फोटो : अमर उजाला
कोई लैंडस्केप बनाने में व्यस्त रहा तो कोई माडर्न आर्ट में। कुछ छात्र-छात्राओं ने देश के ताजे मुद्दों पर कूंची चलाई तो किसी ने नारी के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया। आर्टिस्ट डॉ. अभय द्विवेदी ने भी कैंप का दौरा किया और नवीन चित्रकारों को टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैनवास पर नारी शक्ति के स्वरूपों को उकेरा
- फोटो : अमर उजाला
फाइन आर्ट्स के विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कटियार ने बताया कि सोमवार को विज्ञान और कला के संबंध में व्याख्यान होगा। मुंबई के चंद्रशेखर ओझा चित्रकारों को टिप्स देंगे। 19 और 20 को इंटरनेशनल सेमिनार होगा।
विज्ञापन
कैनवास पर नारी शक्ति के स्वरूपों को उकेरा
- फोटो : अमर उजाला
इसमें देश विदेश के आर्टिस्ट शोध प्रस्तुत करेंगे। सेमिनार में नेशनल आर्ट गैलरी नई दिल्ली के पूर्व उपनिदेशक रूप नारायण बाथम, डॉ. संगीता गुप्ता, प्रो. मनोज कुमार सिंह और प्रो. जीबी शर्मा भी शामिल होंगे।