फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दुर्घटना में मौत से पहले फोन पर 'सास-बहू की हुई कुछ ऐसी बात', जिसने भी सुना रो पड़ा

Wed, 07 Nov 2018 09:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Nov 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
painful road accident in Auraiya
औरैया सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अौरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़िया ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार रोडवेज बस में घुस गई। हादसे के बाद दंपति कार में फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्वेता ने अपनी सास से फोन पर आखिरी बार कुछ ऐसे शब्द कहे थे जिनको याद करके परिजन ही नहीं बल्कि इलाके के लोग भी रो पड़े।






 
painful road accident in Auraiya
औरैया सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोडवेज बसाें के चालक कस्बे में अंदर जाने के बजाय हाईवे पर सवारियों को उतार देते हैं। इलाकाई लोगों की कई बार की मांग के बावजूद चालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा। इसी के चलते मंगलवार को हादसे में दंपति की मौत हो गई। अजीतमल के सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अमन निगम के उरई स्थित घर में शाम तक हादसे की सही जानकारी नहीं थी। दोपहर को सूचना मिलते ही अमन के पिता दीपक अपने दोनों बेटों पीयूष, अंकित और पत्नी नूपुर को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। 
 
painful road accident in Auraiya
औरैया सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों को सिर्फ इतना ही पता था कि अमन की कार का एक्सीडेंट हुआ है। घर पर मौजूद अमन के नाना एसके निगम और उसकी दोनों भाभियां ही मौजूद थी। सभी भगवान से अमन और श्वेता की सुरक्षित रहने की प्रार्थना कर रहे थे। भाभी नेहा ने बताया कि दोपहर एक डेढ़ बजे के बीच जब घरवाले दोनों का इंतजार कर रहे थे, तभी श्वेता ने अमन की मां नूपुर से बात कर बताया था कि वे लोग इटावा से निकल आए हैं और कुछ ही देर में उरई स्थित घर भी पहुंच जाएंगे। फिर सभी लोग मिलकर दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
painful road accident in Auraiya
औरैया सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
नेहा ने बताया कि श्वेता के फोन के चंद मिनटों पर बाद उसी नंबर से घर पर फोन आया, जिसमें हादसे की जानकारी दी गई। खबर सुनते ही सभी के होश फाख्ता हो गए और आनन फानन में घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हादसे की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भी भीड़ घर के बाहर एकत्र हो रही थी, लेकिन एक अजीब सा सन्नाटा था, कोई किसी से कुछ कह भी रहा था तो बहुत धीरे से कान के पास ही जाकर बोल रहा था।
विज्ञापन
painful road accident in Auraiya
औरैया सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यही हाल अमन के घर के भीतर का भी था। एक पल को नहीं लग रहा था कि जिस घर में कुछ देर पहले दिवाली की तैयारी की चहल पहल थी, वहीं लोगों के चेहरे गमगीन नजर आ रहे थे। नाना ने बताया कि अमन की शादी के अभी तीन ही साल हुए हैं। पूरा घर उन दोनों बच्चों के घर लौटने का रास्ता देख रहा था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed