फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा मैया को 'दिल की बीमारी', सरकार करा रही दंत रोग का इलाजः जल पुरुष

Wed, 07 Nov 2018 09:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Nov 2018 09:40 AM IST
सार

- स्वामी सानंद की मौत के लिए प्रधानमंत्री ही जिम्मेदार
- गंगा सद्भावना यात्रा का धर्मनगरी में स्वागत
- मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने विशिष्ट कानून बनाने की मांग दोहराई
 

विज्ञापन
Jalpurush Rajendra singh statement about Ganga Pollution
डेमो पिक
गंगा सद्भावना यात्रा का नेतृत्व कर रहे मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने गंगा नदी में बढ़ते प्रदूषण के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। आमरण अनशन करने वाले स्वामी सानंद की मौत का जिम्मेदार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ठहराकर कहा कि आजकल गंगा नदी आईसीयू में है। उसे हृदय रोग हुआ है और केंद्र प्रदेश सरकार उनके दांत के दर्द की दवा कर दिखावा कर रही है। धर्मनगरी पहुंचे राजेंद्र सिंह का स्वागत किया गया।

 
Jalpurush Rajendra singh statement about Ganga Pollution
डेमो पिक
मंगलवार धर्मनगरी पहुंचे मैग्सेेसे पुरस्कार प्राप्त सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा देश भर में खासकर यूपी उत्तराखंड में जमीन का पानी डिस्चार्ज हो रहा है और उसे रिचार्ज करने की दिशा में कोई काम नहीं हो रहा है। भूगर्भ जल संरक्षण के साथ गंगा नदी पर बने चार नए बांध को हटाने की जरूरत है। केंद्र व प्रदेश सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं कर रही है। जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। गंगा जैसी पवित्र नदी का जल उपयोग लायक नहीं बचा है। करोड़ों लोगाें की आस्था वाली गंगा नदी से सीधे नाले जुडे़ हैं। इन नालों को रोककर उसका शोधित पानी भी नदी में न गिराया जाए। इसका किसी अन्य कार्य में प्रयोग किया जाए। 
 
Jalpurush Rajendra singh statement about Ganga Pollution
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल व नियमित प्रवाह बनाए रखने के लिए 100 दिन से ज्यादा अनशन करने वाले स्वामी सांनद की मौत ने सबको हिला कर रख दिया है लेकिन देश के प्रधानमंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ा। जो कहते हैं कि गंगा मैया ने उन्हेें बुलाया है। इस मौत के लिए प्रधानमंत्री ही दोषी हैं। स्वामी सानंद ने भी अपने पत्र मेें प्रधानमंत्री को ही उनकी मौत का दोषी ठहराया है। गंगा को बचाने के लिए कानून बनाने की मांग है और इसी विशिष्ट कानून से ही नदी के अस्तित्व को बचाया जा सकता है। इस मौके पर समाजसेवी रामधीरज सिंह, अभिमन्यु सिंह, अरविंद सिंह, राजकुमार सांगवान ,मंजू पाठक  व सुरेश रायकवार आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalpurush Rajendra singh statement about Ganga Pollution
डेमो पिक
मंदाकिनी के प्रदूषण पर सभी चितिंत
देश की सबसे पवित्र नदी गंगा के अविरल व निर्मल प्रवाह की मांग को लेकर निकली गंगा सद्भावना यात्रा धर्मनगरी पहुंची तो मंदाकिनी में बढ़े प्रदूषण को देख सभी चिंतिंत हो गए। धर्मनगरी से लेकर राजापुर तक जाने वाली नदी की धारा को अविरल बहने के लिए काम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
Jalpurush Rajendra singh statement about Ganga Pollution
डेमो पिक
लोहदा व बनकट में मंदाकिनी नदी के सूखने के स्तर तक पहुंचने और प्रदूषण पर चिंता जताई। इस मौके पर यात्रा में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह के अलावा हरियाणा, अलवर, महोबा व इलाहाबाद के प्रतिनिधि शामिल रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed