{"_id":"611544448ebc3e44f953253d","slug":"one-man-was-beaten-up-by-bajrang-dal-workers-for-not-applying-the-section-of-conversion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ और धर्मांतरण मामला: बजरंगियों ने युवक को पीटा, रोते-रोते बेटी बोल रही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ और धर्मांतरण मामला: बजरंगियों ने युवक को पीटा, रोते-रोते बेटी बोल रही थी ये बात
Fri, 13 Aug 2021 10:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
युवक को ले जाते बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्रा के राम गोपाल चौराहे पर आरोपी पक्ष के युवक को घर से खींचकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चौराहे पर मारापीटा था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने देर रात पीड़ित अफसार अहमद की तहरीर पर पांच नामजद और आठ से दस अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। अभी तक तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। लेकिन वीडियो में हंगामा करते और मारपीट करते दिख रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता और वहां मौजूद विधायक पुत्र को क्लीन चिट दे दी। तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि 12 जुलाई को छेड़खानी के आरोपी की पत्नी ने पीड़ित परिवार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने 31 जुलाई को तीनों भाइयों सद्दाम, सलमान व मुकुल के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों ही मामले की जांच गुजैनी चौकी इंचार्ज को सौंपी गई थी।
हंगामा करते बजरंगी
- फोटो : amar ujala
पीड़ित परिवार का आरोप था कि छेड़खानी के आरोपी उन्हें 20 हजार रुपये देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामले में न तो जबरन धर्म परिवर्तन की धारा लगाई और न ही पॉक्सो एक्ट। महज छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार परिवार को धमकी दे रहे थे।
छेड़खानी और धर्मांतरण का मामला
- फोटो : amar ujala
मामला संज्ञान में आने के बाद किदवईनगर विधान सभा के विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे शुभम और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को राम गोपाल चौराहे पर पहुंचे। जहां पुलिस के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता आरोपी के घर पहुंचे और परिवार के एक शख्स अफसार अहमद को पीटते हुए चौराहे पर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला
- फोटो : amar ujala
पुलिस अफसार को छुड़ाकर थाने ले गई। देर रात पुलिस ने अफसार की तहरीर पर इलाके के रहने वाले अजय बैंड वाला, डॉन, केशू नेता, रमेश, रानी समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं पुलिस ने मामले में विधायक पुत्र और किसी भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आरोपी नहीं बनाया है।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला
- फोटो : amar ujala
धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बजरंगियों ने काटा था हंगामा
बर्रा आठ में किशोरी से छेड़छाड़ और धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में सिर्फ छेड़छाड़ में एफआईआर दर्ज होने से भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्रा आठ राम गोपाल चौराहे पर बुधवार शाम हंगामा कर नारेबाजी की थी। पुलिस के रोकने पर तीखी नोकझोंक भी हुई थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी कर जुलूस निकालते हुए आरोपी के घर पहुंचे थे।
बर्रा आठ में किशोरी से छेड़छाड़ और धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में सिर्फ छेड़छाड़ में एफआईआर दर्ज होने से भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्रा आठ राम गोपाल चौराहे पर बुधवार शाम हंगामा कर नारेबाजी की थी। पुलिस के रोकने पर तीखी नोकझोंक भी हुई थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी कर जुलूस निकालते हुए आरोपी के घर पहुंचे थे।