{"_id":"5d0499838ebc3e138a2d3c98","slug":"old-lady-answered-to-ig-in-kanpur-people-began-to-laugh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब आईजी ने पूछा- अम्मा कौनों दिक्कत तो नाहीं, दबंग स्टाइल में मिला जवाब सुनकर बोले...अइस न कीन करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब आईजी ने पूछा- अम्मा कौनों दिक्कत तो नाहीं, दबंग स्टाइल में मिला जवाब सुनकर बोले...अइस न कीन करो
Sun, 16 Jun 2019 12:16 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से हालचाल पूछते आईजी
- फोटो : अमर उजाला
अम्मा नमस्कार...आईजी आलोक सिंह के यह कहते ही दरवाजे पर बैठी बुजुर्ग रमा मिश्रा तपाक से बोल पड़ीं, कौनों का लेन आए हो का। आईजी बोले, नाहीं। हालचाल लेन आए हैं। कौनों दिक्कत तो नाहीं। रमा बोली, सब ठीक है। हम तो रोज शाम का दरवाजे पर बैठती हैं। अगर, कोई बदमाशी करत दिखा तो फिर डंडा चलत है। यह सुनते ही आईजी और एसएसपी अनंत देव हंस पड़े। आईजी बोले, अइस न कीन करो। नाती-पोतों को बैठाकर कहानी सुनावा करो तो तड़ाक से बोली कि आज कल के लड़कन-बिटियन के पास मोबाइल से फुर्सत कहां है।
आईजी का कानपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम भोलेश्वर मंदिर से पैदल गश्त पर हुए आईजी और एसएसपी बर्रा-दो सब्जी मंडी पहुंचे और सीधे लोगों से संवाद स्थापित करके दिक्कतों को जाना। दरवाजे पर खड़ी पूजा शुक्ला के पास आईजी पहुंचे तो वह एकदम से सकपका गई। आईजी ने पूछा, कोई छेड़खानी तो नहीं करता है। अगर कोई और परेशानी हो तो बताएं। पूजा ने सिर हिलाकर कहा, कोई परेशानी नहीं है।
आईजी का कानपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने पूजा को महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। बोले, कोई दिक्कत आए तो सीधे इस पर कॉल करें। यहां से आईजी गीतांजलि पांडेय के बुटीक पर पहुंचे और उनसे भी यही सवाल किया। महिलाओं और छात्राओं को महिला दरोगा और सिपाहियों ने अपने मोबाइल नंबर दिए। इसके बाद कौशल ज्वैलर्स के संचालक श्यामजी गुप्ता और दर्शन ज्वैलर्स के सुमित गुप्ता से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी का कानपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
सुमित ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन नहीं मिला। इस पर एसएसपी जल्द अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद काफिला संकट मोचन मंदिर पहुंचा, जहां से कर्रही रोड बाजार पहुंचे। वहां भी बुजुर्ग डीएस मिश्रा से मुलाकात करके समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
आईजी का कानपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
आईजी और एसएसपी ने बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पिंक चौकी पुलिस और थाना सिपाहियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एप के जरिए जियो टैगिंग भी करवाई। कई जगह सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटवाया। गश्त के दौरान एसपी साउथ रवीना त्यागी और सीओ गोविंदनगर एएसपी चक्रेश मिश्रा मौजूद रहे।