फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NSA and gangster action who attacked police-medical team

पुलिस-मेडिकल टीम को घेर पत्थर बरसाने वालों पर होगी एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई, सीसीटीवी से पहचान

Sat, 02 May 2020 12:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 May 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
NSA and gangster action who attacked police-medical team
हॉटस्पॉट इलाके में स्वास्थ्य टीम व पुलिसकर्मियों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बजरिया के जुगियाना में हुए बवाल मामले में दस और आरोपियों को चौबेपुर अस्थाई जेल भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने देर रात आठ-दस अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इन सभी पर एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और फोटो के जरिया हमलावरों की पहचान की जा रही है। गुरुवार रात को तलाक महल निवासी सारिक, कंघी मोहाल के मजहर अली, अजहर अली, राजा, मुख्तार, नाला रोड के महबूब, कर्नलगंज के मुख्तार आलम, आमिर हुसैन के अलावा एक किशोर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


 

NSA and gangster action who attacked police-medical team
पुलिस को ताननी पड़ी थी पिस्टल - फोटो : amar ujala
इन सभी को शुक्रवार को कोर्ट में पेशकर चौबेपुर अस्थाई जेल भेजा गया है। क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद किशोर को छोड़कर सभी को जिला जेल शिफ्ट किया जाएगा। मामले में अब तक 20 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

डीआईजी अनंत देव ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद गैंगेस्टर और एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। बता दे कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के जुगियाना में बुधवार को एक परिवार को क्वारंटीन करवाने के लिए पहुंची मेडिकल टीम को भीड़ ने खदेडा था।

अचानक एकत्र हुई सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर पथराव किया था। पीएसी पहुंची तो पुलिस-पीएसी से भीड़ का जवाबी पथराव भी हुआ। पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर भगाया, दरोगाओं को पिस्टल ताननी पड़ी, तब उपद्रवी भाग निकले थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed