फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   now Dustbin can run on your gesture

अब आपके इशारे पर चलेगा डस्टबिन, कूड़ा देखते ही खुलेगा

Sun, 02 Dec 2018 02:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Dec 2018 02:24 PM IST
सार

- रैकेथॉन की मदद से स्कूल के बच्चों ने बनाए बेहतरीन प्रोजेक्ट
 

विज्ञापन
now Dustbin can run on your gesture
बच्चों को बतायी नयी तकनीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों में तकनीकी विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी खड़गपुर के छात्रों द्वारा बनाई गई संस्था रैकेथॉन ने कानपुर शहर के कई स्कूली बच्चों को तकनीकी के क्षेत्र में दक्ष बनाया है। जिसका प्रमाण शनिवार को प्रेस क्लब में देखने को मिला।
विज्ञापन


डीपीएस आजाद नगर के कक्षा चार से आठ तक के बच्चों ने मौजूदा परिवेश की जरूरत के मद्देनजर एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। ये मॉडल भले ही खिलौने जैसे लग रहे हों पर उनकी तकनीक भविष्य के बाजारों की तस्वीर दिखा रही थी।
विज्ञापन


स्मार्ट डस्टबिन
जो लोग कूड़ा फेंकने में आलस करते हैं उनके लिए स्मार्ट डस्टबिन बड़े काम की चीज है। यह मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित होता है। डस्टबिन में पहिये लगे हैं, आप फोन के जरिए डस्टबिन को पास बुला लेंगे और कूड़ा पास ले जाते ही उसका ढक्कन खुल जाएगा। स्मार्ट डस्टबिन को कक्षा आठ के प्रथम सहाय, यश कनौजिया, कक्षा छह के अभय सोनी, उज्जवल वर्मा, सूर्यांश यादव, सूर्यांश मिश्रा ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

now Dustbin can run on your gesture
आईआईटी कानपुर
स्मार्ट पार्किंग
आने वाले समय में स्मार्ट पार्किंग के गेटों पर सेंसर होंगे, जो अंदर गाड़ी खड़ी करने की जगह होने पर ही खुलेंगे। जैसे ही पार्किंग में जगह बनेगी गेट खुल जाएंगे। इसे कक्षा पांच की प्रियांशी, अक्षित, वेदांश और कक्षा आठ के सार्थक ने बनाया है। 

फायर फाइटर
घर में कहीं भी आग लगने पर वह सेंसर के माध्यम से वहां पहुंचेगा और पानी या कार्बन डाई ऑक्साइड के माध्यम से आग को बुझा देगा। इसे कक्षा नौ के देव जायसवाल, कक्षा आठ के कान्हा शुक्ला, युवराज सिंह, कनिका मिश्रा, अर्नब गुप्ता ने बनाया है। 

ब्लाइंड स्टिक
आने वाले समय में यह तकनीक बड़ी काम की होगी। इस स्टिक के सामने कोई रोड़ा या किसी के आने पर बीप की आवाज आएगी। इससे अंध व्यक्ति सतर्क हो सकेगा। इसे कक्षा चार के लवन्या गुप्ता, तनेश मोटानी और सूर्यवर्धन द्विवेदी ने बनाया है। इन बच्चों को रैकेथॉन के प्रोजेक्ट इंजीनियर धीर सिंह, मैनेजिंग हेड सुरेश सिंह, हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े इंजीनियर श्रीधामा और सीईओ अभिषेक सिंह ने तैयार किया है। धीर सिंह ने बताया कि इनका मकसद है कि जब बच्चे इंटर के बाद इंजीनियरिंग करने जाएं तो तकनीकी हौव्वा न लगे। बल्कि वह उसे आसानी से पढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed