{"_id":"5ab4b7a04f1c1b00768b72b4","slug":"nine-peoples-won-smart-phones-from-amarujala-samwad-rath","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमर उजाला संवाद-रथ’ से 9 लाेगाें ने जीता स्मार्ट फाेन, तो आप भी क्यों रहें पीछे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अमर उजाला संवाद-रथ’ से 9 लाेगाें ने जीता स्मार्ट फाेन, तो आप भी क्यों रहें पीछे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
अदिती सूबेदार ने जीता फाेन
कानपुर ‘अमर उजाला संवाद-रथ’ शहर के तमाम इलाकों में पहुंचा, यहां जनसमस्याओं को लेकर लोगों ने संवाद स्थापित किया। अदिति सूबेदार सहित नाै लाेगाें ने एंट्री पास के साथ स्मार्ट फोन जीता। इस माैके पर सभी ने अमर उजाला काे थैंक्यू कहा।
विज्ञापन
रुकैया एवं सराेज
रैना मार्केट, तिलक नगर, मोतीझील, फूलबाग, रमनिका अपार्टमेंट, आनंद पैलेस सोसाइटी और स्वरूप नगर के आसपास की गलियों से बाहर आकर लोगों ने संवाद कार्यक्रम के बारे में जाना और इस प्रयास के लिए अमर उजाला की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूबी
रेड एफएम की आरजे सुगंधा ने लोगों से कानपुर के विकास को लेकर सवाल जवाब किए। अदिति सूबेदार ने आरजे सुगंधा के सवालों का बेहतरीन जवाब देकर स्मार्ट फोन जीता। इसके अलावा मनोरमा गुप्ता, सरोज शुक्ला, डीकेएस भदौरिया, रूबी खट्टर, केके गुप्ता, अजय गिदवानी, रुकैया फैसल समेत 120 से ज्यादा लोगों ने ‘अमर उजाला संवाद’ के एंट्री पास जीते।
अमर उजाला संवाद रथ
कार्यक्रम में शामिल होने को गुरुवार तक पांच हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन भेजे हैं। ‘अमर उजाला संवाद-रथ’ के पास पहुंचे लोगों ने शहर को साफ सुथरा रखने पर सबसे ज्यादा बल दिया। लोगों ने अपने इन सवालों का जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगा है।
कुलविंदर एवं मनाेरमा गुप्ता
शहर की सफाई क्यों नहीं हो पा रही, आज भी जगह-जगह गंदगी क्यों दिखाई दे रही ? पार्किंग की व्यवस्था आज तक नहीं सुधरी इसकी वजह से हर दिन भीषण जाम से जूझना पड़ता है?बिना ड्राइविंग लाइसेंस के लोग गाड़ियां चला रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही ?
के के गुप्ता एवं डीकेएस भदाैरिया
बंद पड़ी मीलों और चौपट उद्योगधंधों को कैसे शुरू कराया जाएगा, सरकारें केवल दावे और वादे ही करती रहती हैं ? आरक्षण की वजह से होनहारों का करियर बर्बाद हो रहा है इसे क्यों नहीं बंद किया जा रहा ?
‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम के सहयोगी
अजय डिगवानी
को-प्रेसेंटिंग स्पॉन्सर पल्स कैंडी, स्मार्टफोन पार्टनर कोमियो स्मार्टफोन, नॉलेज पार्टनर पीएसआईटी, रेडियो पार्टनर रेड एफएम, टीवी पार्टनर समाचार प्लस