फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to corporate tax, income tax department

कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी गिरावट, अब तक ये वजह आई सामने

Wed, 06 Feb 2019 10:34 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Feb 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
news related to corporate tax, income tax department
प्रतीकात्मक तस्वीर
वित्तीय अस्थिरता के दौर में कानपुर शहर की कंपनियों का अर्थशास्त्र गड़बड़ा गया है। कंपनियां आयकर विभाग में अपना टैक्स समय पर जमा नहीं कर पा रही हैं। इससे शहर की कंपनियों से जमा होने वाले कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन


नव नियुक्त प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने इस पर चिंता जताई है। सोमवार और मंगलवार को उन्होंने कारपोरेट मामलों को देखने वाले अफसरों के साथ लंबी बैठक की। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि वे इस बात की पड़ताल करें कि यह टैक्स चोरी की वजह से हो रहा है अथवा कारोबार में वाकई गिरावट आई है।
विज्ञापन

news related to corporate tax, income tax department
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर में आयकर विभाग का एक विंग ऐसा है जो सिर्फ कंपनियों और फर्मों के टैक्स पर नजर रखता है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में आयकर विभाग को 650 करोड़ रुपये कॉरपोरेट टैक्स वसूलने का लक्ष्य दिया गया है।

इस वर्ष एडवांस टैक्स जमा करने की तीन तिमाही बीत चुकी हैं, लेकिन बड़ी संख्या में कंपनियों की ओर से एडवांस टैक्स जमा नहीं किया गया। यही वजह रही कि अब तक करीब 300 करोड़ रुपये ही टैक्स जमा हो सका है। यह वर्ष भर के लक्ष्य के अनुपात के हिसाब से 50 फीसदी से अधिक की कमी है।
विज्ञापन

news related to corporate tax, income tax department
प्रतीकात्मक तस्वीर
तीन तिमाही में टैक्स की गिरावट को देखते हुए आयकर विभाग अब सतर्क हुआ है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने उन सभी कंपनियों की सूची तलब की है जिन्होंने जो बीते तीन तिमाही से एडवांस टैक्स जमा नहीं कर रही हैं।

विंग के अफसरों से पड़ताल करने को कहा गया है कि टैक्स न जमा करने की वजह कारोबार में गिरावट है अथवा वाकई टैक्स चोरी है। टैक्स चोरी पाए जाने पर जुर्माना के साथ रकम जमा कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed