फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित आकाश गंगा अस्पताल की ओपीडी में एक कुत्ता घुस गया। उसमें प्रसव के बाद लेटे एक नवजात को नोच डाला। इससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने यह वाकया परिजनों से छिपाया। दो-तीन घंटे बाद जब बच्चा सामने आया, तो बात खुली। पीड़ितों ने हंगामा किया।
2 of 9
अस्पताल का मुख्य द्वार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल स्टाफ फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर अस्पताल प्रशासन और डाक्टर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला दीना निवासी रवि कुमार एक निजी कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव हैं। उन्होंने पत्नी कंचन को पहली डिलीवरी के लिए यहीं के आकाश गंगा अस्पताल में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे भर्ती कराया।
3 of 9
हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. मोहित गुप्ता ने ऑपरेशन कर दिया। परिजनों को 12 बजे के बाद मृत बच्चा पैदा होने की खबर दी गई, मगर दिखाया नहीं गया। काफी कहने के बाद जब डेढ़ बजे के करीब बच्चा दिखाया गया, तो उसकी आंख और शरीर पर घाव के निशान थे। पता चला कि बच्चा जब ऑपरेशन थिएटर में था, तभी मुख्य दरवाजे से घुसे कुत्ते ने उसे नोच डाला। इसी से उसकी मौत हो गई। इससे भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
4 of 9
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय समेत पुलिस बल पहुंच गया। उस वक्त डाक्टर समेत अन्य मुख्य स्टाफ नदारद था। कोतवाल ने जब ओटी की चाबी मांगी, तो टालमटोल की गई। काफी हड़काने के बाद चाबी मिलने पर ताला खोलकर जांच पड़ताल की। आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित रवि कुमार की तहरीर पर डॉ. मोहित गुप्ता और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
5 of 9
कुत्ते ने नवजात बच्चे की आंख नोची, दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमार्ग वाले गेट से कुत्ता घुसने की आशंका
ओटी के दो दरवाजे हैं। एक बेसमेंट में खुलता है और दूसरा मुख्य मार्ग पर। मुख्य मार्ग पर खुलने वाले दरवाजे में लगे स्टॉपर खराब हैं। आशंका है कि इसी गेट से कुत्ता घुसा होगा। इसीलिए वह बच्चे तक पहुंच गया और उसे नोचकर मार डाला।