{"_id":"5d1d08b28ebc3e3cb5446ed7","slug":"muslim-man-beaten-in-kanpur-after-not-saying-sloganeering-jai-shri-ram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जय श्रीराम का नारा न लगाने पर युवक को शौचालय में बंधक बना ईंट-पत्थरों से किया घायल, ये सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय श्रीराम का नारा न लगाने पर युवक को शौचालय में बंधक बना ईंट-पत्थरों से किया घायल, ये सच आया सामने
Thu, 04 Jul 2019 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jul 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बाबूपुरवा में बुधवार रात तीन युवकों ने मिलकर एक ऑटो चालक को शौचालय में बंधक बनाकर ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जय श्रीराम का नारा न लगाने पर पीटा। जानकारी होने पर हजारों लोग विरोध में सड़क पर आकर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसएसपी समेत दो दर्जन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बवाल के बाद मौके नारेबाजी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी है। बाबूपुरवा नई बस्ती निवासी आतिब ऑटो चलाता है। उसके परिजनों ने बताया कि रात करीब नौ बजे आतिब घर आ रहा था। तभी बाकरगंज चौराहे पर खटिकाना मोहल्ला निवासी सुमित, राजेश और शिवा ऑटो में बैठ गए और चारराड चौराहे तक छोड़ने को कहा।
बवाल के बाद समुदाय विशेष के लोगों समझाते मौलाना
- फोटो : अमर उजाला
चारराड चौराहा पहुंचने पर पैसे न होने की बात कहकर आतिब को खटिकाना ले गए। आरोप है कि यहां पर पांचों ने मिलकर जबरन उससे जय श्रीराम के नारे लगाने को कहा। विरोध करने पर पास के एक सुलभ शौचालय में ले गए। वहां पर उसको बंधक बनाकर सिर पर ईंट पत्थर से वार कर जख्मी कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
बवाल के बाद मौके पर पहुंचे समुदाय विशेष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
जल्द गिरफ्तारी की मांग
हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए एसएसपी अनंत देव खुद परिजनों से बातचीत करने पहुंचे। उन्होंने समझाबुझाकर मामला शांत करवाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। वह नारेबाजी कर हंगामा करने में जुटे रहे। उनका कहना था कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। हालांकि इस पर भी एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर देर रात तक लोग सड़क पर ही डटे रहे।
हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए एसएसपी अनंत देव खुद परिजनों से बातचीत करने पहुंचे। उन्होंने समझाबुझाकर मामला शांत करवाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। वह नारेबाजी कर हंगामा करने में जुटे रहे। उनका कहना था कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। हालांकि इस पर भी एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर देर रात तक लोग सड़क पर ही डटे रहे।
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित और आरोपी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट हुई। जय श्रीराम के नारे लगवाने के विरोध में पीटने की बात गलत है। बाकी आरोपों की जांच की जा रही है।