फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केशव का अखिलेश-प्रियंका पर हमला, बोले लोकसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाने वाले कर रहे ट्वीट

Thu, 04 Jul 2019 09:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad statement on akhilesh yadav and priyanka gandhi
केशव मौर्य साधुओं के बीच - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने धर्मनगरी के धारकुंडी आश्रम और भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेकने के  बाद 155 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। 


 
keshav prasad statement on akhilesh yadav and priyanka gandhi
केशव मौर्य मंदिर में दर्शन करने के दौरान - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा आजकल अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी केंद्र व प्रदेश सरकार के कामों पर ट्वीट करते हैं जबकि लोकसभा चुनाव में अपने घर की सीट तक नहीं बचा पाए।  बुधवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जिले की सीमा से सटे मप्र में स्थित धारकुंडी आश्रम पहुंचे।

 
keshav prasad statement on akhilesh yadav and priyanka gandhi
केशव मौर्य मंदिर में दर्शन करने के दौरान - फोटो : अमर उजाला
आश्रम में प्रमुख संत परमहंस स्वामी का आशीर्वाद लेकर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों को अधिक विकसित किया जाना चाहिए। इसीलिए प्रदेश सरकार ने सड़के बनवाई हैं। आदिवासियों की समस्या पर भी केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
keshav prasad statement on akhilesh yadav and priyanka gandhi
भूमि पूजन करते हुए केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुख्यालय पहुंचे और डाक बंगले में वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद जिले में 135 करोड़ रुपये की लागत की सड़काें का लोकार्पण  व 20 करोड़ की लागत से सड़काें का शिलान्यास किया। इसी दौरान उन्होेंने मौजूद कार्यकर्ताओं व अन्य से कहा कि जनता ने देश के विकास के लिए कांग्रेस व सपा-बसपा के गठबंधन को हराने का कार्य किया। पूरे पांच नहीं 50 साल तक सपा व बसपा की सरकार प्रदेश में आने वाली नहीं है।

 
विज्ञापन
keshav prasad statement on akhilesh yadav and priyanka gandhi
जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
मोदी व योगी सरकार गरीबों के कल्याण के  लिए कार्य कर रही हैं। इस क्षेत्र के पेयजल समस्या पर गांवोें में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल की सुविधा बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के ट़्वीट करने पर कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने वाली अपने भाई तक की सीट नहीं बचा पाईं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed