फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guard Murder In Kanpur: कुछ दिन पहले हुआ था विवाद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका, पुलिस को मिला ये सामान

Fri, 31 Jan 2025 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Jan 2025 10:18 AM IST
सार

Kanpur Crime News: महाराजपुर के धमना गांव में प्लॉटिंग वाले क्षेत्र की देखभाल करने वाले चौकीदार की ईंट से चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव क्षेत्र में बने कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ मिला।

विज्ञापन
Murder Of Guard There was dispute with accused a few days ago suspicion of murder due to illicit relationship
Murder Of Guard - फोटो : amar ujala

कानपुर महाराजपुर में हुई चौकीदार की हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। चौकीदार के परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले पिता ने फोन कर बताया था कि साथ में काम करने वाले कुलदीप व उसके साथी से किसी बात पर विवाद हुआ था। वहीं, रामप्रकाश ने एक युवक की शिकायत मालिक से की थी।  



इसके बाद युवक को मालिक ने नौकरी से निकाल दिया था। उसकी भी खुन्नस चौकीदार की हत्या की वजह हो सकती है।  मौके से किसी महिला की चप्पलें मिलने के बाद कुछ और ही कहानी सामने निकलकर आ रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को चौकीदार का मोबाइल मौके से नहीं मिला है।

Murder Of Guard There was dispute with accused a few days ago suspicion of murder due to illicit relationship
Murder Of Guard - फोटो : amar ujala

अनुमान है कि हत्या दो लोगों ने मिलकर की
बेटों ने बताया कुछ दिन पहले ही पिता ने नया स्मार्ट फोन खरीदा था। वहीं, पुलिस का मानना है कि मौके पर दो ईंट मिलने से प्रतीत हो रहा है कि हत्या दो लोगों ने मिलकर की है। खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर आगे एक जमीन की चहारदीवारी तक गया था।

Murder Of Guard There was dispute with accused a few days ago suspicion of murder due to illicit relationship
Murder Of Guard - फोटो : amar ujala

14 दिसंबर को आखिरी बार गए थे घर
रामप्रकाश की मौत की सूचना पर थाने पहुंची पत्नी शैल कुमारी ने बताया कि बीती 14 दिसंबर को ही पति घर से आए थे। रोज रात नौ बजे वह परिजनों और अपनी विवाहित बहन अनीता देवी से बात करते थे। शैल के मुताबिक बुधवार रात नौ बजे बात हुई थी। वहीं, बहन अनीता ने बताया कि जब वह भाई को कॉल कर रही थीं, उनका फोन व्यस्त जा रहा था। शैल ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके पति ने सहकर्मी कुलदीप की शिकायत मालिक से कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Of Guard There was dispute with accused a few days ago suspicion of murder due to illicit relationship
Murder Of Guard - फोटो : amar ujala

ईंट से चेहरा कूचकर की गई हत्या
महाराजपुर के धमना गांव में प्लॉटिंग वाले क्षेत्र की देखभाल करने वाले चौकीदार की ईंट से चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव क्षेत्र में बने कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। घटनास्थल से एक जोड़ी महिला की चप्पलें व दो खून से सनी ईंट बरामद हुई हैं। प्राथमिक जांच में अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Murder Of Guard There was dispute with accused a few days ago suspicion of murder due to illicit relationship
Murder Of Guard - फोटो : amar ujala

बेटे ने हत्या का लगाया आरोप
चौकीदार के बेटे ने पिता के साथ काम करने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के कपिलिहा गांव निवासी राम प्रकाश रैदास (55) के परिवार में पत्नी शैल कुमारी और दो बेटे प्रशांत और अभिषेक है। प्रशांत बीएससी और अभिषेक आईटीआई कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed