फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां ने बेटे को जहर देकर और बेटी का बेरहमी से गला घोंट दी थी मौत फिर खुद फांसी पर झूल खत्म की जिंदगी

Sun, 18 Oct 2020 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Oct 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
mother killed son and daughter and then hanged herself
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
जालौन में बेटे और बेटी की हत्या के बाद मां के खुदकुशी करने के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई, जिसमें बेटे को जहर देकर और बेटी को गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई है। बेटे का जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। 


 
mother killed son and daughter and then hanged herself
मासूम बेटे और बेटी को मां ने दी दर्दनाक मौत - फोटो : amar ujala
कस्बा निवासी ट्रक चालक मुश्ताक की पत्नी शबाना ने शुक्रवार शाम  दिव्यांग बेटी रोशनी (20) और बेटे आसिफ (15) की हत्या कर फांसी लगा ली थी। इलाकाई लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। घटना की सूचना परमुश्ताक भी पहुंच गया था। मुश्ताक के मुताबिक दोनों बच्चे जन्म से ही शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम थे।

 
mother killed son and daughter and then hanged herself
घटना के बाद रोते बिलखेते परिजन - फोटो : amar ujala
दोनों के इलाज में काफी पैसा खर्च हो चुका था। परिवार की आर्थिक हालत पहले से खराब थी। कमाई सीमित है। बच्चों को इलाज से फायदा नहीं हो रहा था। इससे मानसिक तनाव बढ़ रहा था। इसी तनाव के चलते शबाना के बेटे, बेटी की हत्या के बाद खुदकुशी करने की आशंका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mother killed son and daughter and then hanged herself
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आसिफ को जहर देने और रोशनी की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। घटना के बाद शनिवार सुबह मुश्ताक के बाकी के दो बच्चे जोया (7), फहीम (4) उसके बड़े भाई की पत्नी रुखसाना के साथ झांसी से एट पहुंच गए।

 
विज्ञापन
mother killed son and daughter and then hanged herself
मौके पर पहुंचे थे अधिकारी - फोटो : amar ujala
दोनों बच्चे मां व भाई-बहन के शव देख रोते बिलखते रहे। परिजनों ने बताया कि मुश्ताक ने दोनों दिव्यांग बच्चों के ठीक होने के लिए कई जगह मन्नतें मान रखी थीं। दुआ और दवा कुछ भी असर नहीं कर रही थी। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दीवार से टेक लगाकर दोपहर तक मुश्ताक रोता रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed