फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Orai Big Accident: छप्पर में दबकर मां और दो मासूमों की हुई थी मौत, पति बोला- मालिक! मेरे किस कसूर की सजा है

Sun, 23 Apr 2023 05:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Apr 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Mother and two innocent people died by being buried in thatch in Orai, husband said Boss, what is my punishmen
Orai Big Accident - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उरई में बच्चों के साथ मायके में ईद मनाने आई महिला पर सोते समय कमरे का छप्पर गिर गया। मलबे में दबकर महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पर पहुंचे पति सद्दाम ने जब पत्नी साबिया और दोनों मासूम बच्चों का शव देखा, तो गश खाकर गिर पड़ा।



उसके मुंह से यही निकला कि मालिक मेरे किस कसूर की सजा दी है मुझे। वह कभी पत्नी को देखता तो कभी बच्चों को कलेजे से लगाकर फफक पड़ता। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी हंसती खेलती दुनिया ऐसे वीरान हो जाएगी। उसकी हालत देख आसपास खड़े लोगों के भी आंसू निकल पड़े।

मोहल्ले के लोगों को मलाल कि प्रयास के बाद भी न बचा पाए
मोहल्ले में ईद को लेकर पकवान बन रहा था। सुबह जैसे ही छप्पर गिरने की आवाज आई, तो सभी नफीस के घर की तरफ दौड़ पड़े। जब लोग पहुंचे, तो चारों लोग मलबे में दबे थे। लोगों ने मलबे को हटाकर चारों को बाहर निकाला, लेकिन सबिया के परिवार को फिर भी नहीं बचा पाए।

Mother and two innocent people died by being buried in thatch in Orai, husband said Boss, what is my punishmen
Orai Big Accident - फोटो : अमर उजाला

बल्ली गिरने से हुई मौत
नफीस ने बताया कि वह अपने पुत्र इम्तियाज के साथ छत पर सो रहे थे। दुकान वाले कमरे में पंखा लगा होने से पत्नी नूरजहां बेटी साबिया व नाती, नातिन वहां सो रहे थे। सुबह जैसे ही छप्पर गिरा, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से सभी को जल्दी ही निकाल लिया गया, लेकिन घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Mother and two innocent people died by being buried in thatch in Orai, husband said Boss, what is my punishmen
Orai Big Accident - फोटो : अमर उजाला

ईद मनाने आई थी मायके
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहारियापुरवा स्थित फकीरनटोला निवासी नफीस की 25 वर्षीय बेटी साबिया दो दिन पहले मायके में ईद मनाने आई थी। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी साबिया के साथ में उसका दो साल का बेटा फैज और छह माह की बेटी अनाविया भी आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and two innocent people died by being buried in thatch in Orai, husband said Boss, what is my punishmen
Orai Big Accident - फोटो : अमर उजाला

अचानक गिर गया छप्पर, दब गए थे चारों
शुक्रवार रात खाना खाकर साबिया, बेटा, बेटी और उसकी 50 वर्षीय मां नूरजहां छप्पर वाले कमरे में सोने चली गई। साबिया के पिता नफीस और उसका भाई इम्तियाज छत पर सो रहे थे। शनिवार सुबह लगभग चार बजे अचानक छत का छप्पर भरभराकर गिर गया। चारों लोग मलबे में दब गए।

विज्ञापन
Mother and two innocent people died by being buried in thatch in Orai, husband said Boss, what is my punishmen
Orai Big Accident - फोटो : अमर उजाला

पति शवों को लेकर जालौन चले गए

छप्पर गिरने की आवाज से जागे भाई और पिता ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने साबिया, पुत्र फैज और पुत्री अनाविया को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पति सद्दाम तीनों के शवों को जालौन ले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed