उरई जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में डकोर निवासी अपहृत वृद्ध प्रेम बाबू की सुपारी देकर हत्या कराई गई है। आरोपियों ने वृद्ध को 26 फरवरी को ही बेहद निर्ममता से मार डाला था। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दो आरोपियों ने घटना के बारे में जानकारी दी है।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले प्रेमबाबू की हत्या गले में बेल्ट से गला घोंटकर करना चाही लेकिन वे सफल नहीं हुए, बाद में उन्होंने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या की और शव वहीं पर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार डकोर निवासी 67 वर्षीय प्रेमबाबू का उसके साझीदार फूल सिंह और शत्रुघन ने अपहरण कर लिया था।
उस दिन बुजुर्ग अपने उरई स्थित मकान पर आए हुए थे, यहां से दोनों उन्हें स्कूटी से जालौन लेकर गए और कस्बा निवासी मोहित, जालौन के ही चुर्खीवाल निवासी आरिफ को सौंप दिया था। इसके बाद ये दोनों बुजुर्ग को नौमान के ऑटो से औरेया की ओर ले गए।
2 of 9
orai murder case
- फोटो : अमर उजाला
इन लोगों ने शेरगढ़ के पास ले जाकर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद इन लोगों ने बजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की अपहरण की आशंका को देखते हुए उसके बेटे समरजीत ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
3 of 9
orai murder case
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच-पड़ताल के आधार पर मोहित को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने घटना कबूल कर ली थी। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को औरेया जिले में यमुना किनारे बीहड़ से शव बरामद कर लिया था।
4 of 9
orai murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। उसी दौरान मंगलवार को डकोर थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मिली। इस पर एसओजी भी मौके पर पहुंच गई और डकोर पुलिस के साथ पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली।
5 of 9
orai murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी आरिफ को गोली गई गई। एक आरोपी को गोली लगने पर दूसरे आरोपी जालौन के मोहल्ला रापटगंज निवासी ऑटो चालक नौमान ने सरेंडर कर दिया। इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी सत्प्रकाश भी बदमाश की ओर से फायरिंग में घायल हुआ है।