पीएम मोदी और अमित शाह की ब्रिगेड जिस तरह से पश्चिम बंगाल को भगवामय बनाने में जुटी है, अब उसी तर्ज पर संघ भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में राष्ट्रवाद की भावना को लेकर अभियान छेड़ेगा। संघ पश्चिम बंगाल को पूरी तरह से केसरिया रंग में रंगना चाहता है। इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है।
2 of 5
संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को संघ के प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में घुस रहे बांग्लादेशियों को रोकने के लिए संघ की टीम लगाने का फैसला किया है। उन्होंने स्वयं सेवकों के सामने चिंता जताई कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
3 of 5
कानपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होेंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों को रोकने के लिए संघ पश्चिम बंगाल में स्वयं सेवकों की संख्या में वृद्धि करेगा। नए भारत के निर्माण में सब अपना योगदान अपने हिसाब से दें तो भारत की पहचान विश्व में बनेगी। संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिल में होनी चाहिए।
4 of 5
संघ प्रमुख मोहन भागवत व पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रभक्ति अभियानात्मक न होकर दैनिक जीवन का अंग होनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को निरंतर राष्ट्र चिंतन के लिए समर्पित रहना चाहिए। स्वयं सेवकों को ‘बौद्धिक ’में उन्होंने कहा कि सशक्त भारत देखना है तो कुछ करने के साथ कुछ संकल्प भी लेने होंगे।
समाज का हर वर्ग स्वस्थ रहे और उसके समक्ष खुशहाली हो। राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। यह कार्य आज का युवा बखूबी कर सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में आए स्वयं सेवकों से कहा कि वे अपने आसपास के युवाओं को संघ से जोड़ें। शाम को उन्होंने स्वयं सेवकों के साथ सामूहिक भोज मेें हिस्सा लिया।