मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बादल अभी मेहरबान बने रहेंगे। आने वाली 31 जुलाई तक बारिश होती रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को रिमझिम बारिश और इसके बाद 31 जुलाई तक तेज बारिश होने का अनुमान है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मध्यम गति से अधिक बारिश हुई...
2 of 4
बृहस्पतिवार को 60.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई
डॉ. खान ने बताया कि इस बीच मध्यम गति से अधिक बारिश हुई है। आसमान में गरज-चमक के साथ बादल रहेंगे। हवाओं की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी है। इसके साथ ही वातावरण में आर्द्रता 97 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मौसम खेती-किसानी के लिए बेहतर ...
3 of 4
अभी मेहरबान रहेंगे बादल, होगी बारिश
उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के हिसाब से देखा जाए तो अभी सामान्य से 48 प्रतिशत बारिश कम है। अभी तक 323 मिमी बारिश हो जानी चाहिए, लेकिन अभी तक 163 मिमी ही हुई है। यह मौसम खेती-किसानी के लिए बेहतर है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फसलों का आच्छादन 80 फीसदी हो जाना चाहिए...
4 of 4
फसलों का आच्छादन 80 फीसदी हो जाना चाहिए
किसान इसका फायदा उठाएं। वैसे अभी तक फसलों का आच्छादन 80 फीसदी हो जाना चाहिए, लेकिन अभी तक 62 फीसदी ही हो पाया है।