फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी का मामला, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष समेत चार पर उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू

Thu, 30 Jan 2020 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Mbbs student's suicide case, principal and head of department, four accused of harassment
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा अमृता सिंह (24) के खुदकुशी मामले में उसके पिता ने गुरुवार को एसएसपी दफ्तर व स्वरूपनगर थाने में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य, विभागाध्यक्ष समेत चार डॉक्टरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Mbbs student's suicide case, principal and head of department, four accused of harassment
अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इटावा में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग में इंजीनियर रामसनेही के मुताबिक बेटी अमृता पढ़ाई में अव्वल थी। कॉलेज प्रशासन पढ़ाई के दबाव के कारण अमृता के खुदकुशी करने की बात कह रहा है, जो पूरी तरह झूठी है। अमृता बहुत साहसी थी। पढ़ाई को लेकर वह किसी तरह की दिक्कत में नहीं थी।
Mbbs student's suicide case, principal and head of department, four accused of harassment
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
वह खुदकुशी नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी, विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि, डॉ. यशवंत और डॉ. किरन पांडेय बेटी का उत्पीड़न करते थे। अमृता को खुदकुशी करने पर मजबूर किया गया है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mbbs student's suicide case, principal and head of department, four accused of harassment
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
ये है घटना
मूलरूप से जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव निवासी रामसनेही की बेटी अमृता सिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) की पढ़ाई कर रही थी। 23 जनवरी को वह लापता हो गई थी। दूसरे दिन गंगाघाट थाना क्षेत्र में अमृता का शव गंगा में उतराता मिला था। मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के अमृता के कमरे से साढ़े तीन पेज का सुसाइड नोट मिला था। रामसनेही का झांसी में भी घर है।
 
विज्ञापन
Mbbs student's suicide case, principal and head of department, four accused of harassment
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आरोप निराधार, मानहानि का केस करेंगे 
प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी ने कहा कि अमृता के पिता के आरोप निराधार व झूठे हैं। सुसाइड नोट में अमृता ने कॉलेज प्रशासन पर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है। अमृता अपने परिवार से परेशान थी। वह अपने घरवालों से डरती थी। इसी डर की वजह से उसने खुदकुशी की। डॉ. चंदानी ने कहा कि मामले में परिजनों पर मानहानि का केस करेंगे।

छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। जांच में जो साक्ष्य व सुबूत मिलेंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। - अनंत देव, डीआईजी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed