फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 घंटे बाद भी नहीं मिली लापता एमबीबीएस की छात्रा, मां ने बताया फोन पर हुई थी बात तब ठीक थी अमृता

Sat, 25 Jan 2020 04:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Jan 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
MBBS girl student missing, scooty found on Ganga barrage
एमबीबीएस की लापता छात्रा अमृता - फोटो : अमर उजाला
जीएसवीएम मेडिकल कालेज की एमबीबीएस छात्रा अमृता सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी मां श्याम सुंदरी से फोन पर बात की थी। तब अमृता बिल्कुल सामान्य थी। उसने मां से कहा था कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही है। गुरुवार शाम 4 बजे गंगा बैराज पर स्कूटी मिलने के बाद से वह लापता है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक अमृता को लापता हुए पूरे 24 घंटे हो गए हैं लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है।


 
MBBS girl student missing, scooty found on Ganga barrage
रोते बिलखते छात्रा के परिजन और छात्रा की सहेलियां - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर पहुंची उनकी मां ने पुलिस को ये जानकारी दी। पुलिस छात्रा के अपहरण होने की भी आशंका पर जांच कर रही है। मां श्याम सुदंरी ने बताया कि बात करने के दौरान किसी भी तरह के तनाव या परेशानी में अमृता नहीं लग रही थी। कभी भी उसने परीक्षा को लेकर परेशानी की भी बात नहीं की। इसलिए अगर कोई ये कहे कि वह परीक्षा के डर से कहीं चली गई है तो ये गलत है। उधर पुलिस ने कई घंटे तक गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से पूछताछ कर अमृता के बारे में जानकारी जुटाई।

 
MBBS girl student missing, scooty found on Ganga barrage
गंगा बैराज पर मिली छात्रा की स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
तनाव में थी अमृता
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि अमृता कुछ तनाव में है। उनका कहना था कि 11 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होने वाली है। शायद इसी को लेकर अमृता परेशान है। हालांकि कॉलेज की प्राचार्या व उसके परिजनों ने इस बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई में बेहतर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MBBS girl student missing, scooty found on Ganga barrage
थाने में लगी छात्र छात्राओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फुटेज व सीडीआर से लगेगा सुराग
पुलिस ने छात्रा के हॉस्टल से निकलने के समय के आधार पर गंगा बैराज को जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशना शुरू कर दिया। पुलिस उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकलवा रही है। फुटेज व कॉल डिटेल से ही सुराग लगने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
MBBS girl student missing, scooty found on Ganga barrage
फोन पर लापता एमबीबीएस छात्रा की फोटो दिखाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ढाई घंटे तलाशते रहे गोताखोर, कूदते किसी ने नहीं देखा
पुलिस के मुताबिक अमृता को गंगा में कूदते किसी ने नहीं देखा। फिर भी गोताखोर से करीब ढाई घंटे तक गंगा में जाल डलवाकर उसे तलाश कराया गया। अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शुक्रवार को फिर से गोताखोर की मदद से गंगा में खोजबीन करवाई। एक बजे करीब गोताखोरों को अमृता की चप्पल गंगा में मिली थी लेकिन अभी तक उसका शव नहीं मिला है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अमृता की सीडीआर भी मांगी है। ताकि पता चल सके कि उसकी किस-किस से बात हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed