फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती का अबतक का सबसे बड़ा फैसला, आकाश को जिम्मेदारी देते ही बदल गई बसपा सुप्रीमो की ये बात

Mon, 24 Jun 2019 03:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 Jun 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
mayawati appointed Anand Kumar as Vice President of bsp
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में एक बड़ा एलान किया है। बसपा सुप्रीमों ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कॉर्डिनेटर बनाने की घोषणा की है। मायावती द्वारा किया गया ये एक बड़ा फैसला है। उनके इस फैसले के तार आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़े जा रहे हैं। सियासी गलियारे में एक बार फिर से परिवारवाद पर बहस छिड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। मायावती अक्सर खुद को परिवारवाद से दूर बताती रही हैं।



आगे की स्लाइड में- कन्नौज और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में कुछ इस तरह नजर आए थे आकाश आनंद
mayawati appointed Anand Kumar as Vice President of bsp
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : एएनआई
आकाश मायावती के भाई आनंद के बेटे हैं। उन्होंने लंदन से एमबीए की पढ़ाई की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में आकाश बसपा सुप्रीमों के साथ मंच साझा करते दिखे हैं। कन्नौज और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में हुई गठबंधन की रैली में आकाश ने मायावती के साथ मंच साझा किया था। इस दौरान पार्टी के कद्दावर नेता सतीश चंद्र मिश्रा आकाश को राजनीति की बारीकियां बताते दिखे थे।
 
mayawati appointed Anand Kumar as Vice President of bsp
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
मायावती के इस फैसले के संकेत तो 2017 से ही मिलने शुरू हो गए थे। 2019 की चुनावी सरगर्मी शुरू होते ही आकाश बसपा सुप्रीमो के कदम से कदम मिलाते दिखे। इससे ही कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में आकाश को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati appointed Anand Kumar as Vice President of bsp
बसपा सुप्रीमो मायावती
लोकसभा चुनाव में एक जनसभा के दौरान आकाश ने कहा कि मेरी बुआ जी की अपील पर इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए, इसके लिए हम लोग आप सभी के आभारी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपके सामने पहली बार आया हूं। 
 
विज्ञापन
mayawati appointed Anand Kumar as Vice President of bsp
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
आकाश को सक्रिय राजनीति में लाने की एक अहम वजह युवा और नए वोटरों तक पार्टी की पैठ बनाना है। बसपा जिस तरह से सोशल मीडिया में सक्रिय हुई है, उसके पीछे भी आकाश के योगदान के चर्चे सियासी गिलियारे में होते रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed