फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी ज्योति ने उदित संग लिए सात फेरे, जयमाल के बाद दोनों डीजे पर जमकर थिरके

Tue, 28 Feb 2023 08:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Feb 2023 08:24 AM IST
विज्ञापन
Marriage of handball player Jyoti Shukla and national swimmer Udit
ज्योति शुक्ला और उदित की शादी - फोटो : अमर उजाला

अपनी कप्तानी में भारतीय हैंडबॉल टीम को एशियाई चैंपियनशिप में विजेता बनाने वाली कानपुर की ज्योति शुक्ला सोमवार को राष्ट्रीय तैराकी खिलाड़ी उदित की जीवन संगनी बन गईं। मैनावती मार्ग के इबिजा गार्डेन में हुए वैवाहिक कार्यक्रम में ढोल बाजे के साथ बरात निकाली गई। इसमें बरातियों ने जमकर डांस किया।



ज्योति के पिता शिव शंकर शुक्ल व अन्य ने बरात का स्वागत किया। जयमाल में ज्योति अपनी दोस्तों और बहन के साथ स्टेज पर आईं। वरमाल पहनाते ही लोगों ने तालियां बजाने के साथ ही फूलों की बारिश की। माता मीरा शुक्ल व पिता शिव शंकर शुक्ल के साथ ही भारतीय हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने ज्योति व उदित को आशीर्वाद दिया। 

Marriage of handball player Jyoti Shukla and national swimmer Udit
ज्योति शुक्ला और उदित की शादी - फोटो : अमर उजाला
जयमाल के बाद ज्योति और उदित ने डीजे पर जमकर डांस किया। इस दौरान हैंडबॉल टीम की ज्योति की बहन लक्ष्मी शुक्ल, दोस्त आकांक्षा आदि ने भी जमकर डांस में साथ दिया। देर रात तक वैवाहिक कार्यक्रम विधि-विधान से चलते रहे।
Marriage of handball player Jyoti Shukla and national swimmer Udit
ज्योति शुक्ला और उदित की शादी - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि काकादेव निवासी ज्योति शुक्ला की 18 दिसंबर को रिंग सेरेमनी हुई थी। ज्योति कानपुर की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कप्तान की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage of handball player Jyoti Shukla and national swimmer Udit
ज्योति शुक्ला और उदित का विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला
उनके नेतृत्व में भारतीय हैंडबॉल टीम एशियन ट्रॉफी में विजेता रही थी। जकार्ता में भी भारतीय टीम की सदस्य रहते हुए उन्होंने टीम को कांस्य पदक दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Marriage of handball player Jyoti Shukla and national swimmer Udit
ज्योति शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने दिया था लक्ष्मीबाई सम्मान
ज्योति को जनवरी 2023 में खेलों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। पिता शिवशंकर शुक्ला ने कहा कि बेटी ने हमेशा से ही नाम ऊंचा किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed