फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 रुपये की किताब ने बना दी बाहुबली के इस डायलॉग राइटर की किस्मत

Fri, 07 Jul 2017 12:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
manoj muntashir story
मनोज मुंतशिर
मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले इस बेहतरीन राइटर के पिता किसान और मां प्राइमरी स्कूल की टीचर थीं। बचपन से ही वह पढ़ाई-लिखाई में बेहद आगे थे। मां की पांच सौ रुपये सैलरी थी लेकिन फिर भी बच्चे को कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाया। हम बात कर रहे हैं मशहूर स्क्रिप्ट और डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर की। 

 
manoj muntashir story
मनोज मुंतशिर
मनोज ने अमर उजाला को दिए साक्षात्कार में बताया कि वह बचपन में उर्दू सीखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक मस्जिद के नीचे से उर्दू की किताब खरीदी। उसमें हिंदी के साथ उर्दू लिखी थी। उसी किताब ने उनकी जिंदगी बदल डाली। वह उर्दू में शायरी लिखने लगे। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। राइटर मनोज मुंतशिर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। करीब डेढ़ साल मुंबई के अंधेरी में रातें फुटपाथ पर कटीं। कई दिनों तक भूखे भी रहना पड़ा। लेकिन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से हुई एक मुलाकात ने मनोज का जीवन ही बदल दिया। मनोज का जन्म 27 फरवरी 1 9 76 को यूपी के अमेठी जिले में हुआ था।
 
manoj muntashir story
मनोज मुंतशिर
इन फिल्मों को मनोज ने दी नई पहचान
मनोज ने हाल ही में रिलीज हुई बाहुबली के अलावा हॉफ गर्लफ्रेंड, रुस्तम, एमएस धोनी, वीरप्पन, सनम रे, बेबी, पीके, लीला, एक विलेन जैसी तीन दर्जन से अधिक फिल्मों के गाने और डायलॉग लिखे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
manoj muntashir story
मनोज मुंतशिर
3000 रुपये में खुद को अमीर समझने लगे थे
मनोज कहते हैं कि 1999 में जब मैं मुंबई पहुंचा तो अनूप जलोटा जी ने मुझे एक भजन लिखने को कहा। मैंने कभी भजन नहीं लिखा था इसलिए काफी दिक्कत हुई, लेकिन पैसे की जरूरत थी इसलिए मैंने भजन लिखा। उसके लिए अनूप जी ने मुझे 3000 रुपये का चेक दिया। मुंबई में वो मेरी पहली सैलरी थी। वो मेरे लिए इतनी बड़ी रकम थी कि मैं खुद को अमीर समझने लगा था।
 
विज्ञापन
manoj muntashir story
मनोज मुंतशिर
अमिताभ के लिए शब्द लिखे
मनोज बताते हैं कि 16 साल पहले स्टार टी.वी के एक अधिकारी ने मेरा काम देखा था, एक दिन उन्होंने मुझे बुलाया और पूछा कि अमिताभ बच्चन से मिलोगे। वो मेरे संघर्ष के दिन थे, तो मुझे लगा कि मजाक हो रहा। फिर वो मुझे एक होटल ले गए, जहां मेरी मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई। 20 मिनट की मीटिंग के बाद मेरा सलेक्शन हुआ और साल 2005 में कौन बनेगा करोड़पति के लिए लिरिक्स लिखने का मौका मिला। 22 जुलाई को अमर उजाला के कार्यक्रम में मनोज कानपुर में डायलॉग राइटिंग के टिप्स भी देंगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed