बहन और उसकी सहेली को 20 हजार में बेचने वाला ‘भैय्या’ गिरफ्तार, हरियाणा में बनाये था बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के सेजकला गांव निवासी जीतेंद्र पुत्र मत्ते की ननिहाल हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र में है। जीतेंद्र अक्सर ननिहाल में रहता था। इस दौरान उसने ममेरी बहन और उसकी सहेली से मधुर संबंध बना लिए। आरोप है कि वह चार जून को ननिहाल आया।
पांच जून को 21 वर्षीय ममेरी बहन को बहला फुसलाकर हरियाणा ले गया। परिजन दोनों की खोजबीन कर रहे थे कि 10 जून को उसके ममेरी बहन की सहेली (19) भी परिजनों को बगैर बताए हरियाणा चली गई। इस पर दोनों के परिजनों ने देहात कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ लड़कियों को बहला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस खोजबीन में लगी थी कि सप्ताहभर पहले जीतेंद्र की ममेरी बहन ने परिजनों को फोन किया और खुद के हरियाणा होने की जानकारी दी। पुलिस कान आने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। एक टीम हरियाणा पहुंची।
वहां दोनों लड़कियों के साथ ही जीतेंद्र और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक जीतेंद्र अपनी ममेरी बहन को टहलाने की बात कह कर हरियाणा ले गया। जहां गोलू नाम के युवक को 20 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर ममेरी बहन की सहेली को भी अपने पास बुला लिया।
दोनों को पास के ही अलग- अलग कमरे में रखता था। कोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि जीतेंद्र और गोलू के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।