फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के दफ्तर के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, वजह ने सबको चौंकाया

Fri, 17 Nov 2017 12:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
man tried to commit suicide in front cabinet minister's office
खुद आग लगाए युवक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी में बृहस्पतिवार सुबह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के दफ्तर के सामने एक आटो चालक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। चारों लोग शरीर पर केरोसिन डालकर पहुंचे और आटो चालक ने खुद को आग लगा ली। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़कर आटो चालक पर कंबल डालकर आग बुझाई। उसकी पत्नी और बच्चों को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। आटो चालक का आरोप है कि उसका सगे भाई से प्रापर्टी को लेकर विवाद है। चकेरी पुलिस भाई से मिल गई है और उसे प्रताड़ित कर रही है। पुलिस ने आटो चालक के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
man tried to commit suicide in front cabinet minister's office
युवक को बचाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सनिगवां एमआईजी कालोनी निवासी राकेश सोनी आटो चलाते हैं। परिवार में पत्नी कुसुम, तीन बच्चे, मां शांति और दो भाई हैं।  बृहस्पतिवार सुबह राकेश पत्नी कुसुम और बेटी प्रियंका (10) और मासूम बेटे को आटो में बिठाकर रामगली स्थित कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के दफ्तर पहुंच गया। चारों ने पहले से अपने शरीर पर केरोसिन डाल रखा था। राकेश ने आटो से उतरते ही मंत्री के दफ्तर के सामने खुद को आग लगा ली। यह देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी दौड़े और राकेश के शरीर पर कंबल डालकर आग बुझाई। उसकी पत्नी और बच्चों को पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद राकेश को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
man tried to commit suicide in front cabinet minister's office
सतीश महाना
एसपी पूर्वी ने बताया कि राकेश का एक भाई मुकेश नेत्रहीन है। उसे कांशीराम कालोनी में आवास मिला है। मुकेश मां और पत्नी के साथ कालोनी में रहता है। मुकेश की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब वह दूसरी पत्नी को मकान देना या बेचना चाहता है। राकेश को इस पर एतराज है। इसी बात को लेकर मुकेश और राकेश में विवाद चल रहा है। राकेश का कहना है कि पुलिस उसके भाई से मिलकर उसका उत्पीड़न कर रही है। अक्टूबर में भी दोनों भाइयों ने साथियों के साथ एक-दूसरे मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
man tried to commit suicide in front cabinet minister's office
डेमो पिक
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्ष के एक-एक शख्स का शांति भंग में चालान  किया था। मंगलवार को दोनों पक्षों में प्रापर्टी को लेकर फिर झगड़ा हुआ। तब पुलिस ने राकेश और मुकेश को चेतावनी दी थी कि अब झगड़ा हुआ तो दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद राकेश ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर बृजेंद्र स्वरूप पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जनसभा में आत्मदाह की घोषणा की थी। इस पर पुलिस ने मंगलवार रात उसे पकड़ कर शांति भंग में चालान किया। बुधवार को ही राकेश कोर्ट से जमानत पर छूटा। एसपी ने बताया कि पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
man tried to commit suicide in front cabinet minister's office
डेमो पिक
भाई पर लिखाई छेड़छाड़ की रिपोर्ट
आटो चालक ने भाई मुकेश और उसके साथियों पर मारपीट और पत्नी से छेड़छाड का आरोप लगाया है। थानाप्रभारी ने बताया कि राकेश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राकेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मुकेश ने साथियों के साथ उसके और परिवार के साथ मारपीट की। पत्नी से बदसलूकी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed