फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला सिपाही के साथ उसके पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध फिर पार कर दीं हैवानियत की सारी हदें

Wed, 26 Jun 2019 09:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 26 Jun 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
man made unnatural relations with his police wife
कर्नलगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के एक थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ उसके पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसको मारा पीटा। पूरी रात उसे भूखा प्यासा रखा। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

man made unnatural relations with his police wife
थाने में मौजूद सिपाही - फोटो : अमर उजाला
पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला सिपाही ने कार्यवाहक एसएसपी संजीव सुमन को आप बीती सुनाई। महिला सिपाही ने बताया कि 18 जून की रात ड्यूटी खत्म कर के वो घर पहुंची। इसपर पति ने उसपर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए मारपीट की। उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए।

 
man made unnatural relations with his police wife
कर्नलगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
जब महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तो हैवान बने पति ने जान से मारने की धमकी दी। रात भर उसे भूखा प्यासा रखा। 19 जून को वह अपनी ड्यृटी पर गई। महिला सिपाही ने अपने सहकर्मियों और एसएसपी अनंत देव को आपबीती सुनाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
man made unnatural relations with his police wife
कर्नलगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया जब पति की शिकायत करो तो  वह आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देता है। एसएसपी के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने महिला सिपाही के शिक्षक पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, मारपीट, धमकी और सास- ससुर पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है।

 
विज्ञापन
man made unnatural relations with his police wife
थाने में मौजूद सि - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही सिविल लाइंस में किराये के मकान में रहती है। उसकी शादी पिछले साल 18 जून को प्रयागराज के बसहा बड़ोखर कोरांव निवासी राकेश सिंह से हुई थी। राकेश सरकारी जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में शिक्षक है। थानाप्रभारी ने महिला सिपाही की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed