फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम की आंखों के सामने पिता ने घोंट दिया मां का गला, जब मन नहीं भरा तो मिट्टी का तेल डाल लाश जलाई

Sun, 23 Jun 2019 03:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
man brutally murdered his wife and burned his body
महिला की हत्या के बाद बिना ग्लव्स के सबूत एकत्र करता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र  में शनिवार की दोपहर एक मजदूर ने आपसी विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव पर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। घटना के समय घर में पति-पत्नी और एक मासूम बच्चे के अलावा और कोई नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ बिधूना ने जांच-पड़ताल की। मृतका के चाचा मौके पर पहुंच गए। 



 

man brutally murdered his wife and burned his body
मृतका - फोटो : अमर उजाला
रुकला कस्बा निवासी संजीव कुमार (27) पुत्र प्रेम सिंह गांव में ही रहकर मजदूरी करता है। संजीव की शादी बिधूना के हतनापुर निवासी राधा देवी (24) से 17 फरवरी 2011 में हुई थी। उसके एक पुत्र आर्यन (4) वर्ष है। पड़ोसियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। घर से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान संजीव ने राधा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया।

 
man brutally murdered his wife and burned his body
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। पड़ोसियों ने घटना की सूचना रुरुगंज चौकी और कोतवाली पुलिस को दी। सीओ बिधूना लालता प्रसाद और चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने महिला के अधजले शव को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे युवती के चाचा धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी संजीव रोजाना राधा से मारपीट करता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
man brutally murdered his wife and burned his body
सबूत जुटाता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के परिजन कोतवाली गए हुए हैं। सीओ लालता प्रसाद ने बताया कि युवती की जली हुई लाश बरामद की गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा हत्या कैसे हुई। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिस समय संजीव ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया उस समय घर में कोई नहीं था। संजीव के घर में पत्नी राधा देवी के अलावा पिता प्रेम सिंह और एक भाई रहता है।

 
विज्ञापन
man brutally murdered his wife and burned his body
घटना के बाद स्तब्ध पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
पिता शनिवार को सुबह ही पास के गांव में मजदूरी करने के लिए गए थे। जबकि छोटा भाई सुमित बाहर गया हुआ है। संजीव की मां की मौत कई साल पहले हो चुकी है। इस दौरान सूना घर पाकर संजीव ने पत्नी राधा को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान घर में सिर्फ चार साल का मासूम आर्यन ही मौजूद था। पड़ोसियों के मुताबिक घर से आवाजें आने पर वह लोग गए तो संजीव ने उन्हें गाली देकर भगा दिया था, फिर कुछ ही देर बाद घर से धुआं निकलते देख वह पहुंचे तो आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग चुका था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed