फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हे के परिवार की इस खास मांग के आगे टूट गई दुल्हन, फेरों के बाद नई नवेली पत्नी को छोड़ गया पति

Sun, 23 Jun 2019 02:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
groom left bride after wedding
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के अलियापुर गांव में शुक्रवार सुबह मेकअप व खाने का खर्चा वधू पक्ष को न देने पर दुल्हन को विदा करने से इंकार कर दिया। इस पर वर-वधू पक्ष में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी।


 

वर पक्ष से मेकअप व खाने के रुपये मांगने पर हुआ बवाल

groom left bride after wedding
शादी का फाइल फोटो
बाद में बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा। थाना मंगलपुर के गांव अलियापुर निवासी प्रेम नारायण गौतम ने अपनी पुत्री श्यामावती (20) की शादी जनपद औरैया के थाना मुरादगंज के गांव डोरी का पूरवा निवासी प्रमोद कुमार गौतम के पुत्र रवि कुमार के साथ तय की थी।

 

वर-वधू पक्ष में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई

groom left bride after wedding
शादी
गुरुवार देर रात अलियापुर गांव बारात पहुंचने के बाद रात भर चाय नाश्ता के साथ द्वारचार के बाद भांवरे भी पड़ गई। शुक्रवार सुबह कलेवा के दौरान दुल्हन के पिता ने मेकअप व बारातियों को खिलाए गए खाने पर हुए 90 हजार रुपये देने की मांग वर पक्ष से शुरू कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा

groom left bride after wedding
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
जब वर पक्ष ने रुपये देने से मना कर दिया तो दुल्हन के पिता ने विदा करने से मना कर दिया। उस पर बरातियों व जनातियों में बवाल हो गया। वर-वधू पक्ष के लोगों में गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख बरातियों ने मारपीट की सूचना यूपी 100 पुलिस को दे दी।
 
विज्ञापन

बरातियों व जनातियों में बवाल हो गया

groom left bride after wedding
दुल्हन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों की बात सुनी और काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बन सकी। बाद में शादी होने के बाद भी बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। चौकी प्रभारी संदलपुर गजेद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed