{"_id":"5ccae4c1bdec220708712f32","slug":"love-story-of-iit-engineer-and-student-ends-brutally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईआईटी इंजीनियर हत्याकांड: कोचिंग के क्लासरूम से शुरु हुई एक लव स्टाेरी का हुआ बेहद दर्दनाक अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी इंजीनियर हत्याकांड: कोचिंग के क्लासरूम से शुरु हुई एक लव स्टाेरी का हुआ बेहद दर्दनाक अंत
Fri, 03 May 2019 10:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 May 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
ये तस्वीर नमरा और शहवान के कमरे की है जो बिना बोले बहुत कुछ कह रही है
आईआईटी इंजीनियर से टीचर बने कोचिंग संचालक शहवान की लव स्टोरी क्लास रूम से शुरु हुई और आखिर में नमरा के साथ उसने भी मौत को गले लगा लिया। नमरा का खून से लथपथ शरीर फ्लैट में तो शहवान बदहवास हालत में घर से 50 किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिला था। अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी। और इस तरह एक लव स्टोरी का बेहद दर्दनाक तरीके से अंत हुआ।
Trending Videos
नमरा और शहवान की सोशल लाइफ तो अच्छी थी पर अंदर ही अंदर सब बर्बाद हो रहा था
शहवान के साथी कोचिंग संचालकों और दोस्तों की माने तो ये कहानी एक दिन ऐसे ही खत्म होनी थी। शहवान के करीबियों ने बताया कि जब नमरा उसकी जिंदगी में आई तो कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा पर फिर बात बिगड़ना शुरु हो गई। शहवान जब कोचिंग आता था तो परेशान रहता था। पूछने पर उसने बताया कि उसकी हंसती खेलती जिंदंगी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
सोशल मीडिया पर नमरा शहवान की ढेरों तस्वीरें मिली हैं
पत्नी से तलाक और बेटे से दूरी के बाद भी नमरा उसे जीने नहीं दे रही है। हर पल के साथ उसकी तकलीफ बढ़ती जा रही है। शहवान के फ्लैट से मिली डायरी जब पुलिस के हाथ लगी तो एक एक कर नमरा और शहवान की प्यार की कहानी खुलकर सामने आने लगी। आईआईटी रुड़की से बीटेक करने वाले शहवान ने लिखा है कि ‘सितंबर 2016 में नमरा मेरी जिंदगी में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नमरा और शहवान की ये फोटो उनके इंस्टाग्राम पर है (फाइल फोटो)
मैंने अपनी बीवी और बच्चों के बारे में उसे बताया। उसे दूर रहने को कहा, इसके बाद भी नहीं मानी। वो मेरे नजदीक आती गई। उसके कहने पर मैंने पहली पत्नी समराना को तलाक दे दिया। पहले 21 जुलाई 2018 को मैंने नमरा से शादी की, इसके बाद घरवालों को जानकारी देकर 27 सितंबर 2018 को निकाह किया। शादी के बाद मेरा बेटा मेरे साथ रहता था।
विज्ञापन
ये फोटो इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे पर पाेस्ट की गई है
नमरा उसे पीटती थी, मजबूरन मुझे बेटे को अपने से दूर करना पड़ा। रोज के झगड़े बर्दाश्त नहीं होते, अब जीना नहीं चाहता’। शहवान ने बताया कि उसके दिन की शुरुआत गंदी गंदी गालियों से होती थी। डायरी में आगे लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरी संपत्ति पहली पत्नी और बच्चों को दे दी जाए।