{"_id":"5cca7590bdec22075d2388cc","slug":"coaching-instructor-kanpur-suspicious-suicide-and-his-wife-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालक हत्याकांड: हत्या से 10 दिन पहले नमरा के पिता का मैसेज- इज्जत खराब कर चुकी हो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग संचालक हत्याकांड: हत्या से 10 दिन पहले नमरा के पिता का मैसेज- इज्जत खराब कर चुकी हो...
Fri, 03 May 2019 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 03 May 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित नागेश्वर इन्क्लेव अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद शहवान (42) काकादेव में दो कोचिंग चलाता था। आईआईटी रुड़की से पासआउट शहवान इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को मैथ पढ़ाता था। बांगरमऊ उन्नाव निवासी नमरा (22) भी इसकी कोचिंग में पढ़ती थी। इसी दौरान दोनों मेें प्रेम प्रसंग हो गया था। आठ महीने पहले दोनों ने निकाह कर लिया था। अपार्टमेंट के 612 नंबर फ्लैट में रहते थे। शहवान का यह दूसरा निकाह था। सोमवार रात शहवान ने पारिवारिक कलह के चलते नमरा के सिर पर कुकर मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी सल्फास खाकर जान दे दी थी।
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
उन्नाव जिले की बांगरमऊ निवासी नमरा ने करीब 10 दिन पहले अपने पिता के मोबाइल पर फोन किया था। उन्होंने फोन नहीं उठाया। दूसरी बेटी से मैसेज कराया कि इज्जत खराब कर चुकी हो, अब फोन भी मत किया करो। इस पर नमरा ने पलटकर मैसेज भेजा था कि ‘इज्जत और शोहरत अल्लाह की रहमत है’।
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
नमरा व शहवान के रिश्ते से पिता शहंशाह खान सहित अन्य परिजन खुश नहीं थे। शहंशाह के मुताबिक शहवान (42) बेटी नमरा (22) से दोगुनी उम्र का था। रिश्ते को कबूल न करने की सबसे बड़ी यही वजह थी। हालांकि बेटी का मन रखने के लिए उन्होंने दोनों का निकाह करवा दिया था लेकिन इसके बाद से वे न तो नमरा के घर जाते और न ही नमरा कभी मायके गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शहंशाह ने बताया कि वे फोन पर भी बात करने से मना करते थे। 27 सितंबर 2018 को दोनों का निकाह हुआ था। पिता शहंशाह ने बताया कि 20 सितंबर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर पुलिस ने बुधवार को शहवान की स्कोडा कार की तलाशी ली। कार से सल्फास की तीन खाली पुड़िया बरामद हुई हैं। पुलिस को आशंका है कि शहवान ने तीनों पुड़िया खाकर जान दी है। कार से फ्लैट सहित अन्य प्रापर्टी के दस्तावेज, नमरा की हाईस्कूल की मार्कशीट मिली है।