फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेखौफ बदमाशः होटल से बाहर आते ही कार देख सपा विधायक के उड़ गए होश, लुटेरों ने बनाया निशाना

Sun, 03 Feb 2019 11:57 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
loot with sp mla irfan solanki from his car
डेमो पिक
यूपी में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी सपा विधायक के साथ हुई एक घटना से देखने को मिली। एक होटल में खाना खाने गए विधायक जब बाहर निकले तो वह अपनी ही कार को पहचान न पाए। कार के शीशे टूटे थे। इतना ही नहीं कार के अंदर रखी विधायक की मां की पर्स भी चोरों ने पार कर दी। विधायक के अनुसार उनकी मां की पर्श में करीब 50 हजार रुपये थे। साथ की कार में रखे कुछ जरूरी कागजात भी लुटेरे उठा ले गए। घटना सूबे की राजधानी में हुई है।
loot with sp mla irfan solanki from his car
डेमो पिक
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी अपने परिवार के साथ किसी काम से लखनऊ गए थे।

 
loot with sp mla irfan solanki from his car
डेमो पिक
इस दौरान परिवार के साथ वह गोमती नगर में एक होटल में खाना खाने के लिए कार से उतरे। खाना खाने के बाद विधायक इरफान सोलंकी जब बाहर आए तो वह अपनी कार को पहचान न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
loot with sp mla irfan solanki from his car
डेमो पिक
कार के शीशों को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया था। कार के अंदर रखी उनकी मां की पर्स लुटेरे उठा ले गए। विधायक ने बताया कि पर्स में करीब 50 हजार रुपये थे। साथ ही कुछ जरूरी कागजात भी थे।
विज्ञापन
loot with sp mla irfan solanki from his car
डेमो पिक
इरफान सोलंकी ने कहा कि सूबे में जब एक विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे महफूज महसूस करे। विधायक ने मामले की जानकारी संबंधित थाने में दी है। सपा विधायक के साथ हुई इस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर रेस्टोरेंट के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed