फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019ः भाजपा ने अगले 6 महीने के लिए कुछ ऐसे की हैं तैयारियां  

Sat, 29 Sep 2018 02:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Sep 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 BJP prepares for for next six month
डेमो पिक
अगले 6 महीने के लिए भाजपा का 24 सूत्री कार्यक्रम जारी हुआ है। इसमें सांसद, विधायकों से लेकर सभी पदाधिकारियों की भूमिका तय की जाएगी। कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रदेश इकाई की ओर से अगले एक सप्ताह में जारी हो जाएगी। फिलहाल 29 से 31 सितंबर के बीच सभी सांसद और विधायक बूथों पर जाकर मतदाता सूची में लोगों के नाम जुड़वाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को कानपुर मंडल की लोकसभा संचालन कमेटी बैठक में फैसला लिया गया। किदवई नगर के अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने पदाधिकारियों को संबोधित किया।

 
Trending Videos
Lok Sabha Elections 2019 BJP prepares for for next six month
डेमो पिक

उन्होंने बताया कि 29 सितंबर (सर्जिकल स्ट्राइक का दिन) को भाजपा शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी। कहा कि मोदी सरकार दुश्मन के घर में घुसकर उसको सबक सिखाना जानती है। इसी तरह 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण होगा। गुजरात में यह दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति बनने जा रही है जिसमें सभी जगहों से लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री ने इस मौके पर राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस की तरफ से लगाए जा रहे आरोप को निराधार बताया।

Lok Sabha Elections 2019 BJP prepares for for next six month
डेमो पिक
प्रदेश के महामंत्री और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अशोक कटारिया ने बताया कि अटल जी की याद में पार्टी ने कई सफल कार्यक्रम किए। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने मंडल की पांचों लोकसभाओं की जानकारी दी। कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने वंदे मातरम का गायन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 BJP prepares for for next six month
डेमो पिक

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, बाबूराम निषाद, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, मुकेश राजपूत, अशोक दोहरे, रंजना उपाध्याय, प्रकाश पाल, डॉ. बीना आर्या, कृष्ण मुरारी शुक्ला, भूदेव राजपूत, कमलेश गौतम, मुख लाल पाल, मोहित पांडेय, प्रमोद बॉर्डर, बृजेश तिवारी, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा प्रतिभा शुक्ला, कमल रानी, वरुण, विनोद कटियार, निर्मला संखवार, अरुण पाठक, सुरेश अवस्थी, सुब्रत पाठक, सुरेंद्र मैथानी, सुशील कटियार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed