फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद सुब्रत पाठक बोले 590 में सिर्फ 10 को मिला राशन, सवाल किया तो तहसीलदार ने लगाया पीटने का आरोप

Fri, 10 Apr 2020 09:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
lockdown: MP Subrata Pathak said that only 10 got ration in 590
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने सांसद पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : amar ujala
कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने गुरुवार को अमर उजाला से बात की। उनके  मुताबिक उनकी ओर से दो बार सूची भेजने के बाद भी उस पर गौर नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि कई बार कहने के बाद 590 में से सिर्फ 10 लोगों को ही राशन वितरित किया गया।


 
lockdown: MP Subrata Pathak said that only 10 got ration in 590
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : amar ujala
580 लोगों को सात दिन बाद तक राशन न मिलने और फिर फोन पर तहसीलदार की ओर से इसकी ठोस वजह न दे पाने पर बात बिगड़ गई। सदर तहसीलदार अरविंद कुमार सांसद सुब्रत पाठक, उनके तीन साथियों और 25 अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सांसद का कहना है कि उन्होंने राशन वितरण में हो रही गड़बड़ी पर टोका था, हमला नहीं किया।

 
lockdown: MP Subrata Pathak said that only 10 got ration in 590
सदमे से उबर नहीं पाए तहसीलदार और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि कार्यालय प्रभारी अवनीश बेरिया से उन्होंने घटना से करीब एक हफ्ता पहले 590 लोगों की सूची सदर तहसीलदार अरविंद कुमार के पास भेजी थी। इस सूची में चौधरी सराय की कांशीराम कालोनी, ईदगाह कालोनी, चिरइयागंज कालोनी, लुधपुरी कालोनी, काजीटोला, नखासा मोहल्ला, सरायमीरा की आंबेडकर नगर बस्ती, मौसमपुर मोहल्ले के गरीब तबके के लोगों के नाम शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown: MP Subrata Pathak said that only 10 got ration in 590
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद चोट दिखाते हुए - फोटो : amar ujala
रोज कमाने और रोज खाने वाले यह लोग लॉकडाउन के बाद से बेरोजगार थे। उन्होंने इन मोहल्लों के 590 लोगों को राशन वितरित कराने के लिए सदर तहसीलदार से कहा था। जब तक राशन नहीं पहुंच रहा था, उनके कार्यालय से रोजाना दोनों वक्त इनके भोजन की व्यवस्था कराई जा रही थी। तीन-चार दिन तक राशन न पहुंचने के बाद अवनीश बेरिया की ओर से दूसरी बार लिस्ट भेजी गई।

 
विज्ञापन
lockdown: MP Subrata Pathak said that only 10 got ration in 590
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
इस बार भी राशन वितरित नहीं किया गया। मंगलवार को उन्हें राशन वितरित न होने की जानकारी हुई तो सदर तहसीलदार से फोन पर जानकारी ली। पता चला कि 590 में सिर्फ 10 लोगों को ही राशन दिया गया। कारण पूछने वह टालमटोल करने लगे। उन्होंने जरूरतमंद लोगों तक राशन समय से पहुंचाने के लिए कहा तो बात बिगड़ गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed